MP Assembly Election : आज आ सकती है भाजपा की आखिरी लिस्ट
भाजपा शेष बची 38 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा आज कर सकती है।
By Prashant PandeyEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 12:23 PM (IST)
भोपाल। भाजपा शेष बची 38 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा आज कर सकती है। शुक्रवार को नामांकन भरने का आखिरी दिन है। इसके पहले 192 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कुछ जगहों पर भाजपा संगठन में बगावत के सुर उठने लगे थे। इसे देखते हुए पार्टी काफी सतर्क हो गई थी। सबसे ज्यादा पेंच इंदौर की सभी सीटों सहित भोपाल की गोविंदपुरा, होशंगाबाद की सिवनी मालवा को लेकर फंसा हुआ है।
भोपाल की गोविंदपुरा सीट से पूर्व सीएम बाबूलाल गौर खुद के लिए या अपनी बहू कृष्णा गौर के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। उधर इंदौर में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने बेटे आकाश को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। होशंगाबाद की सिवनी मालवा सीट पर पूर्व मंत्री सरताज सिंह टिकट के लिए अड़े रहे, इसके बाद उन्होंने पार्टी को अपनी ओर से एक नाम भी सुझाया था। आज इन सभी सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला होने की उम्मीद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें