Move to Jagran APP

MP : भाजपा के पूर्व मंत्री सरताज ने अपनाए बगावती तेवर, थामा कांग्रेस का दामन

सरताज सिंह ने कहा कि उन्‍हें अपमान की जिंदगी स्वीकार नही है।मैदान में रहकर जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ेंगे।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 04:42 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 04:42 PM (IST)
MP : भाजपा के पूर्व मंत्री सरताज ने अपनाए बगावती तेवर, थामा कांग्रेस का दामन
MP : भाजपा के पूर्व मंत्री सरताज ने अपनाए बगावती तेवर, थामा कांग्रेस का दामन

इटारसी। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। सरताज सिंह ने आज कांग्रेस का दामन थामने की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस में आज उनका पहला दिन है।

loksabha election banner

यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्‍ठ नेता सरताज सिंह ने कहा कि उन्‍हें अपमान की जिंदगी स्वीकार नही है।मैदान में रहकर जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ेंगे। वे कांग्रेस के टिकट पर होशंगाबाद से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने इसकी अधिकृत घोषणा कर दी है। भाजपा ने होशंगाबाद से विधानसभा अध्‍यक्ष सीताशरण शर्मा को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

अजेय योद्धा के सवाल पर बोले सरताज सिंह कि कभी हारने जीतने का हिसाब नहीं लगाया। वहीं कांग्रेस से चुनाव लड़ने के सवाल पर सरताज का कहना था कि मंच कोई भी हो जनता की सेवा करना है। उन्‍होंने कहा कि अन्याय का विरोध होता है निष्पक्ष का विरोध नहीं होता।

इससे पहले सरताज सिंह  सिवनी मालवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काफी भावुक हो गए थे और अपने आंसू नहीं रोक पाए थे।

बताया जाता है कि प्रेस वार्ता से पहले भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन ने सरताज सिंह को मनाने की कोशिश की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.