Move to Jagran APP

MP Cabinet : मध्य प्रदेश में 15 साल बाद बना मुस्लिम मंत्री

MP Cabinet, Musilm Minister: मंत्रिमंडल गठन में एक मुस्लिम आरिफ अकील को भी जगह मिली है। मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कोई मुस्लिम मंत्री बना है।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 11:11 AM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 11:11 AM (IST)
MP Cabinet : मध्य प्रदेश में 15 साल बाद बना मुस्लिम मंत्री
MP Cabinet : मध्य प्रदेश में 15 साल बाद बना मुस्लिम मंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस मंत्रिमंडल गठन में एक मुस्लिम आरिफ अकील को भी जगह मिली है। मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कोई मुस्लिम मंत्री बना है। 28 मंत्रियों में दो महिलाएं और एक निर्दलीय भी शामिल हैं।

loksabha election banner

आरिफ अकील 15वीं विधानसभा चुनाव में भोपाल उत्तर से निर्वाचित हुए हैं। आरिफ अकील का जन्म भोपाल में 14 जनवरी 1952 को हुआ। एमएससी, एमए, बीएड और एलएलबी शिक्षित अकील पेशे से किसान हैं। वर्ष 2018 में अकील छठवीं बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1972 में छात्र राजनीति से शुरू की।

वह कई खेल संगठनों में भी सक्रिय रहे हैं। अकील जिला शूटिंग बाल एसोसिएशन के अध्यक्ष, भोपाल हॉकी (मेन्स) एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य और अनेक खेल संगठनों के पदाधिकारी भी हैं। वर्ष 1998 से मध्यप्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष और वर्ष 1995 से भोपाल नागरिक बैंक के अध्यक्ष सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी रहे हैं। अकील वर्ष 1990, 1998 में निर्वाचित हुए। 2003 में 12वीं, 2008 में 13वीं और 2013 में 14वीं विधानसभा के सदस्य चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.