Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Varanasi seat: श्‍याम रंगीला ही नहीं इन 33 लोगों का भी नामांकन हुआ खारिज; इन छह प्रत्‍याशियों से होगा पीएम मोदी का मुकाबला

    Lok Sabha Election 2024 वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। वाराणसी से मशहूर कॉमेडियन श्‍याम रंगीला समेत कुल 41 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 33 का पर्चा खारिज हो गया है जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के सामने छह उम्मीदवार मैदान मे हैं। यहां जानिए वाराणसी लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम और उनकी पार्टी...

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 15 May 2024 09:01 PM (IST)
    Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: वाराणसी के सियासी रण में ये प्रत्याशी।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के टिकट पर तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। इस सीट से मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी नामांकन दाखिल किया था, जोकि आज यानी बुधवार को रद्द हो गया। श्‍याम रंगीला इकलौते ऐसे उम्मीदवार नहीं है, जिनका पर्चा रद्द हुआ है। अगर वाराणसी लोकसभा सीट के उम्मीदवारों पर नजर डालें तो यह फेहरिस्‍त काफी लंबी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पढ़िए वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के अलावा वे कौन लोग हैं, जिन्होंने नामांकन दाखिल किया और किस-किस का रद्द हो गया...

    यह भी पढ़ें: मनीष तिवारी के पास कितनी है संपत्ति? पत्नी को दिया ढाई करोड़ का लोन, मगर ज्वेलरी नहीं

    वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 41 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 33 लोगों का पर्चा निरस्त हो गया है। अभी तक सात लोगों का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। वहीं एक व्यक्ति का पर्चा आवेदन के स्तर पर है।

                                   इनका नामांकन हुआ खारिज

      नाम दल
    श्याम सुंदर रंगीला निर्दलीय
    योगेश कुमार शर्मा निर्दलीय
    वेद पाल शास्त्री वंचित समाज इंसाफ पार्टी
    तुषा मित्तल निर्दलीय
    परवेज कादिर खान पीस पार्टी
    सुनील कुमार इंडियन नेशनल समाज पार्टी
    विजय नंदन जनहित किसान पार्टी
    सुरेंदर रेड्डी पेल्लाकुरु निर्दलीय
    अमित कुमार निर्दलीय
    नित्यानंद पांडेय निर्दलीय
    विक्रम कुमार वर्मा निर्दलीय
    यशवंत कुमार गुप्ता गांधियान पीपल्स पार्टी
    रामकुमार जयसवाल निर्दलीय
    सुरेश राष्ट्र उदय पार्टी
    हेमंत कुमार यादव मानवीय भारत पार्टी
    संतोष मौलिक अधिकार पार्टी
    नार सिंह निर्दलीय
    हरप्रीत सिंह अखिल भारतीय परिवार पार्टी
    संदीप त्रिपाठी निर्दलीय
    अशोक कुमार  निर्दलीय
    अजीत कुमार जयसवाल निर्दलीय
    नेहा जयसवाल निर्दलीय
    रीना राय निर्दलीय
    सुरेंद्र नारायण सिंह भारतीय जनता पार्टी
    विनय कुमार त्रिपाठी लोग पार्टी
    शिवम सिंह निर्दलीय
    अमित कुमार सिंह निर्दलीय
    नीरज सिंह निर्दलीय
    सचिन कुमार सोनकर निर्दलीय
    विकास कुमार सिंह निर्दलीय
    सोनिया जैन निर्दलीय
    अवचित शामराव सैयाम जनसेवा गोंडवाना पार्टी
    अभिषेक प्रजापति बहादुर आदमी पार्टी

     मैदान में हैं ये प्रत्याशी 

    • नरेंद्र मोदी-                     भाजपा
    • अजय राय-                     कांग्रेस
    • दिनेश कुमार यादव-         निर्दलीय
    • गगन प्रकाश-                 अपना दल (कामेरावाड़ी)
    • अतहर जमाल लारी-         बसपा
    • संजय कुमार तिवारी-        निर्दलीय
    • प्रकाश नाथ केशरी-         राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी

    तीसरी बार चुनाव मैदान में पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी ने यहां से पहली बार 2014 में लोकसभा का चुनाव जीता था। 2019 में भी बड़ी अंतर से जीत दर्ज कर चुके हैं। कांग्रेस ने अजय राय को दूसरी बार उनके खिलाफ उतारा है। वहीं बसपा से अतहर जमाल लारी मैदान में हैं। वाराणसी लोकसभा सीट पर एक जून को सातवें चरण में मतदान होना है।

    यह भी पढ़ें: जेल से चुनाव मैदान में उतरा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल, जानिए कितनी संपत्ति का है मालिक?