विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्रिपुरा कांग्रेस अध्‍यक्ष ने काफिले पर हमला करने वाले शख्‍स को थाने में मारा थप्‍पड़

By Prateek KumarEdited By:
Published: Thu, 18 Apr 2019 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 11:07 PM (IST)

त्रिपुरा कांग्रेस के अध्‍यक्ष प्रद्युत देव बर्मन ने गुरुवार को त्रिपुरा पुलिस स्‍टेशन में एक आदमी को चांटा मार दिया है।

त्रिपुरा कांग्रेस अध्‍यक्ष ने काफिले पर हमला करने वाले शख्‍स को थाने में मारा थप्‍पड़
त्रिपुरा कांग्रेस अध्‍यक्ष ने काफिले पर हमला करने वाले शख्‍स को थाने में मारा थप्‍पड़

अगरतला, एनएनआइ। त्रिपुरा कांग्रेस के अध्‍यक्ष प्रद्युत देव बर्मन ने गुरुवार को त्रिपुरा पुलिस स्‍टेशन में एक आदमी को चांटा मार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्‍टेशन में मौजूद शख्‍स को पुलिस ने हिरासत में रखा था। इस पर प्रद्युत देव बर्मन की बहन व त्रिपुरा कांग्रेस उम्‍मीदवार प्रज्ञा देव बर्मन के काफिले पर हमला करने का आरोप था।

 

इससे पहले त्रिपुरा के खेवई जिले में कांग्रेस उम्मीदवार के काफिले पर ईंट फेंकने के आरोप में पुलिस ने एक शख्‍स को गिरफ्तार किया था। यह सत्तारूढ़ आईपीएफटी का समर्थक बताया जा रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक अरिंदम नाथ के अनुसार आरोपी इंडिजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का समर्थक है।

इसी ने काफिले पर कथित रूप से ईंट फेंकी थी। यह काफिला राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत देव बर्मन की बहन प्रज्ञा देव बर्मन का था। घटना के वक्त वह तुलाशिखर में रैली से लौट रही थीं। बता दें कि प्रद्योत देव बर्मन की बहन प्रज्ञा पूर्वी त्रिपुरा (सु) सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। यहां मतदान तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होना है।