विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'100 फीसदी होना चाहिए वोटिंग', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने की अपील, जानें लोकतंत्र के महापर्व पर दिग्गजों ने क्या कहा

Published: Fri, 19 Apr 2024 09:17 AM (IST)

Lok Sabha Election देश की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही आम लोगों ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: लोकतंत्र के महापर्व पर क्या बोले दिग्गज।
लोकसभा चुनाव 2024: लोकतंत्र के महापर्व पर क्या बोले दिग्गज।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार की सुबह पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इन सीटों पर 1625 प्रत्याशी मैदान में हैं। देश के कोने-कोने से मतदान की तस्वीरें सामने आ रही हैं। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान किया। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कमल नाथ परिवार ने वोट डाला। पढ़ें लोकतंत्र के इस महापर्व पर किस दिग्गज ने क्या कहा...

संघ प्रमुख बोले- 100 फीसदी मतदान होना चाहिए

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि 100 फीसदी मतदान होना चाहिए। मतदान अपना कर्तव्य और अधिकार है। यही वजह है कि आज सुबह पहला काम मतदान का किया है। मतदान करने के बाद उन्होंने अपनी अंगुली पर लगी स्याही को दिखाया।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान शुरू, 37 प्रत्याशी मैदान में, किस्मत का फैसला करेंगे 56 लाख से अधिक मतदाता

क्या बोले कमल नाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ ने छिंदवाड़ा में मतदान किया। यहां से उनके बेटे नकुल नाथ कांग्रेस की टिकट पर दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के बाद कमल नाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है। पूरी उम्मीद है कि वे सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे।

यह निर्णायक चुनाव है: राज्यवर्धन राठौड़

राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि ''संदेश यह है कि मतदाता ही देश का निर्माण करते हैं और यह चुनाव कोई छोटा चुनाव नहीं है। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनाव है। यह वह देश है जो दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह एक निर्णायक चुनाव है, जो हमें 'मोदी गारंटी' के साथ एक विकसित देश बनाने जा रहा है..."

गाड़ी चलाकर मतदान केंद्र तक पहुंचे सीएम

असम की जोरहाट सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे गौरव गोगोई ने कहा कि आज बेहद अहम दिन है। उन्होंने सभी लोगों से घरों से बाहर निकलने और वोट डालने की अपील की। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर सुबह से ही भीड़ लगी देखकर अच्छा लगा है। उन्होंने बताया कि अपने कर्मियों को भी वोट डालने भेजा है। यही वजह है कि वे गाड़ी चलाकर खुद मतदान केंद्र तक पहुंचे।

मेघवाल बोले वोट जरूर डालें

राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। यहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का पर्व है। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज प्रथम चरण के 102 सीटों पर मतदान है। राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान है। बीकानेर भी इसमें शामिल है। प्रथम चरण से विकसित भारत की एक मजबूत नींव रखी जाएगी। इसलिए सभी वोट जरूर डालें।

क्या बोले जितिन प्रसाद और सर्बानंद सोनोवाल?

भाजपा ने इस बार पीलीभीत लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उतारा है। उन्होंने कहा कि आज मतदान का दिन है। ज्यादा से ज्यादा अपने मत का प्रयोग करें। प्रधानमंत्री 400 सीटें पार करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे पीलीभीत की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और कमल का फूल प्रचंड बहुमत से खिलेगा।

असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि ''लोग खुशी-खुशी इस मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे... कांग्रेस को अपनी हालत देखनी चाहिए, उन्हें पहले से कम सीटें मिलने वाली हैं।''

यह भी पढ़ें: पहले चरण में राजस्थान की इन 12 सीटों पर मतदान, दो केंद्रीय मंत्री भी मैदान में