विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान- न राहुल गांधी और न मोदी, कोई और ही बनेगा PM

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 10 Feb 2019 07:52 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 05:43 AM (IST)

इस बयान को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब AAP-कांग्रेस ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान- न राहुल गांधी और न मोदी, कोई और ही बनेगा PM
अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान- न राहुल गांधी और न मोदी, कोई और ही बनेगा PM

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। 2019 लोकसभा चुनाव (General Election 2019) नजदीक आता देखकर सभी राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हमलों में इजाफा कर गया है। दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बनती-बिगड़ती संभावनाओं के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि न नरेंद्र मोदी, न राहुल गांधी बल्कि कोई और ही प्रधानमंत्री बनेगा। इस बयान को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर दोनों ही पार्टियों के नेता साफ-साफ बयान नहीं दे रहे है। दरअसल, सीएम केजरीवाल ने यह बयान पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में रैली में संबोधन के दौरान दिया है। 

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उत्तरी-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी सौगात देते हुए शास्त्री पार्क लाल बत्ती के पास आयोजित कार्यक्रम में सिग्नल फ्री योजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। योजना पूरी होते ही शाहदरा जीटी रोड, सीलमपुर, उस्मानपुर पुश्ता रोड, गांधी नगर रोड पर जाम के झाम से लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम का नेतृत्व सीलमपुर विधायक इशराक खान ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल और केंद्र सरकार ने इस योजना की फाइल को कई वर्षों तक अपने पास रखे रखा, पास नहीं की। उन्होंने और दिल्ली के अन्य मंत्रियों ने राजनिवास में धरना दिया औ जनता के हक के लिए लड़े। तब जाकर इस योजना को निर्माण कार्य शुरु हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी पर लोगों को जातियों में बांटने का आरोप लगाया।

उन्होंने जनता से आह्वान किया इस जोड़ी को हर हाल में लोकसभा चुनाव में हराना है। टीवी वाले दिखा रहे हैं मोदी या राहुल, कौन बनेगा प्रधानमंत्री। जनता समझदार है। आने वाला चुनाव मोदी को हराने वाला है। अगले प्रधानमंत्री न तो मोदी बनेंगे न राहुल कोई तीसरा व्यक्ति प्रधानमंत्री बनेगा। लेकिन तीसरा व्यक्ति कौन होगा इसका नाम उन्होंने नहीं बताया।

मतदाता सूची में नाम कटने पर भाजपा को घेरा

भाजपा वालों दिल्ली में 30 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाएं हैं। आप के उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसी धर्म, जाति के आधार पर नहीं चुना, बल्कि विकास के नाम पर चुना है। आगामी आम चुनाव लोकतंत्र को बचाने का होगा, जनता को मुत्ताहिद होना होगा। भाजपा शासित केंद्र सरकार ने जनता क्या पौधों को भी धर्मों में बांट दिया। बता दें कि शास्त्री पार्क, सीलमपुर और जाफराबाद मुस्लिम बहुल इलाका है। यहां पर दिलीप पांडेय ने भारत माता जय की जगह "मादरे वतन" के नारे लगाए। पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा दिल्ली में भाजपा के सातों सांसदों ने कुछ नहीं किया, आप के दिलीप पांडेय और अातिशी भावी सांसद है। चुनाव में इन्हें वाेट करने की अपील की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, गांधी नगर विधायक अनिल वाजपेयी, पूर्वी लोकसभा प्रभारी आतिशी मौजूद रही।

मोदी ने कुछ किया होता तो कहता मोदी-मोदी

सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, स्कूल और सड़कें नहीं बनने दे रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले पांच साल में अगर कुछ किया हो तो वह भी मोदी-मोदी के नारे लगाते। उन्होंने कहा चुनाव में सिर्फ आप ही भाजपा को हरा सकती है, कांग्रेस खत्म हो चुकी है। इसलिए चुनाव में आप के प्रत्याशियों को चुनकर संसद में भेजें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।