विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री की आड़ में बच नहीं सकते कमलनाथ, कानून से बड़ा कोई नहीं: मेनका

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Mon, 08 Apr 2019 01:16 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पिछले आठ दिनों से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर के दौरे पर हैं। जगह-जगह चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की आड़ में बच नहीं सकते कमलनाथ, कानून से बड़ा कोई नहीं: मेनका
मुख्यमंत्री की आड़ में बच नहीं सकते कमलनाथ, कानून से बड़ा कोई नहीं: मेनका

सुल्तानपुर, जेएनएन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों पर आयकर के छापे पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। कोई गलत काम करेगा तो कानून अपना काम करेगा। वो इसकी आड़ में बच नहीं सकते कि मैं मुख्यमंत्री हूं तो कुछ भी करूं। बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पिछले आठ दिनों से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर के दौरे पर हैं। जगह-जगह चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही कार्यकताओं के साथ बैठक की।  

कमलनाथ के करीबियों पर IT की रेड 

बता दें, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी सहित उनके कई करीबियों के घर छापेमारी की गई। सबसे पहले देर रात तीन बजे कमलनाथ के ओएसडी (निजी सचीव) प्रवीण कक्कड़ के घर छापा मारा गया। इसी के साथ उनके सलाहकार राजेंद्र मिगलानी के दिल्ली स्थित ग्रीन पार्क आवास पर भी छापेमारी जारी है। इनकम टैक्स विभाग की रेड जारी है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली, भोपाल, इंदौर, गोवा सहित 50 ठिकानों पर ये छापेमारी की जा रही है। 
 
देश की सुरक्षा व ताकत के लिए इस चुनाव में भाजपा जरूरी: मेनका 
बीते दिन रविवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा था कि सिपाही शहीद होते हैं देश की रक्षा के लिए, देश सुरक्षित रहेगा तब हम सुरक्षित रहेगें। देश की सुरक्षा व ताकत के लिए इस चुनाव में भाजपा जरूरी है। भाजपा विकास की गंगा बहा रही है। हम सबको विकास की गंगा में डुबकी लगाना होगा। इससे पहले वह कांग्रेस के दिवंगत नेता केदारनाथ सिंह के छोटे भाई व दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता राजकिशोर सिंह के देहांत पर सुबह उनके घर पहुंची। परिजनों को ढांढ़स बंधाया और श्रद्धांजलि दी थी।
 
30 मार्च से दौरे पर मेनका 
बता दें, मेनका गांधी 30 मार्च से सुल्तानपुर के दौरे पर हैं। जगह-जगह चुनावी तैयारियों का जायजा ले रही हैं। बूथ कार्यकताओं के साथ चुनावी रणनीति भी तैयार कर रही हैं।