विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, यह मेरा आखिरी चुनाव, नए लोगों को मिले मौका

Published: Tue, 07 May 2024 11:49 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा एलान ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह।
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तीसरे चरण के मतदान वाले दिन बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है, क्योंकि मैं 77 साल का हूं। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए।

भाजपा पर लगाया ये आरोप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन अधिक आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तीसरे चरण की 20 हाईप्रोफाइल सीटें: दांव पर इन 10 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा, 4 पूर्व सीएम की अग्निपरीक्षा, बेटा-बेटी और दामाद भी मैदान में

ईवीएम पर उठाया सवाल

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। आगे कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है क्योंकि मैं 77 साल का हूं। नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की।

दिग्विजय सिंह के सामने भाजपा के रोडमल नागर

दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर 33 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर को प्रत्याशी बनाया है। यहां बसपा से डॉ. राजेंद्र सूर्यवंशी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: सीहोर में शिवराज तो शिवपुरी में सिंधिया ने किया मतदान, सुबह नौ बजे तक 14.43% वोटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।