Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: सीएम मोहन यादव ने झारखंड से विपक्ष को ललकारा, कहा- जब्त होगी जमानत

Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मप्र के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वह सोमवार को झारखंड चतरा जिले में पहुंचे थे जहां से उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और मोदी सरकार की 10 सालों की उपलब्धियां गिनाईं। जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा।

By Sachin Pandey Edited By: Sachin Pandey Published: Tue, 30 Apr 2024 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 11:52 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: मोहन यादव ने लोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आव्हान किया।

जागरण संवाददाता, हंटरगंज। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक चुनावी सभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला और उसे सनातन विरोधी बताया। साथ ही वापस से भाजपा सरकार के आने का दावा करते हुए कहा कि 2019 में राम को लाए और अब 2024 में कृष्ण को लाएंगे, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।

loksabha election banner

उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि इस चुनाव में सनातन का विरोध करने वालों की जमानत जब्त होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को चतरा के हंटरगंज में राम नारायण पल्स टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला।

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

उन्होंने कहा कि देश की सभ्यता और संस्कृति से अब खिलवाड़ नहीं होगा। निर्धारित समय से करीब ढाई घंटा विलंब से पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ झारखंड के प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

मोहन यादव ने कहा कि 2019 में आपका वोट का कीमत मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाकर और कोविड का टीका लगाकर वापस कर दिया। ठीक इसी प्रकार आपका एक-एक वोट 2024 के लिए मथुरा में कृष्ण मंदिर का निर्माण कर सभी सनातनियों को लौटा दिया जाएगा। अब फिर उन्हें मौका दें।

पीएम ने सुनी मांग

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को देश का हनुमान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चतरा लोकसभा से आप सभी ने स्थानीय प्रत्याशी की मांग को प्रधानमंत्री मोदी ने सुना और कालीचरण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने भारी जनसभा से पूछा आप सभी को स्थानीय प्रत्याशी मिला है तो आप सब खुश हैं ना। अब आप लोग कालीचरण सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाएं और प्रधानमंत्री मोदी जी के 400 के सपने को पूरा करें।

मोदी ने 10 वर्षों में देश की दिशा बदली

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में पीएम मोदी के 10 साल के शासन काल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहते हैं कि उन्होंने अपने शासन में भारत की 70 साल की समस्याओं को सुलझाने का काम किया है।

मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में देश की दिशा बदलने का काम किया है। शिक्षा नीति के जरिए उन्होंने भारत और सनातन के गौरव से भरे अध्याय से बच्चों को परिचित कराने का काम किया है।

ये भी पढ़ें- 14 लाख की घड़ी पहनते हैं अक्षय कांति बम; कितनी संपत्ति के मालिक हैं? नामांकन वापस लेकर BJP में हुए शामिल

उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा सरकार के आने के बाद से पाकिस्तान की हिम्मत नहीं हुई है कि भारत में किसी तरह की आतंकवादी घटना को अंजाम दे। यह मोदी के नेतृत्व कौशल की वजह से हुआ है। कांग्रेस की सरकार तो भगवान राम के जन्म तक का प्रमाण मांगती थी। सुप्रीम कोर्ट ने जब स्थिति स्पष्ट कर दी तो भाजपा की सरकार ने भगवान राम के मंदिर निर्माण का काम करवाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई गई।

पिछड़े, दलित आदिवासियों की शुभचिंतक

मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ही समाद के दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज की सच्ची शुभचिंतक है। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति बनाया। यदुवंशी समाज से मुझे मुख्यमंत्री बनाया।

आदिवासियों के प्रति मोदी सरकार के काम सराहनीय हैं। भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर जाकर नमन करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। भाजपा परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। सभी वर्गों का विकास और उनकी भागीदारी ही भाजपा की नीति है।

ये भी पढ़ें- जमीन पर साथ नहीं दिख रही कांग्रेस और आप, प्रभावित न हो भविष्य के हित; दोनों दल सतर्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.