Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 लाख की घड़ी पहनते हैं अक्षय कांति बम; कितनी संपत्ति के मालिक हैं? नामांकन वापस लेकर BJP में हुए शामिल

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 04:56 PM (IST)

    Indore Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के नताजों से पहले ही कांग्रेस को दो सीटों पर बड़ा झटका लग चुका है। कुछ दिनों पहले सूरत से प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद अब इंदौर से भी कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जानिए कौन हैं नामांकन वापस लेने वाले अक्षय कांति बम और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024: कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय के साथ पोस्ट की सेल्फी। (फोटो - सोशल मीडिया)

    जागरण संवाददाता, इंदौर। Akshay Kanti Bam Net Worth: सूरत के बाद कांग्रेस को इंदौर से बड़ा झटका मिला है। यहां से पार्टी के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय के साथ एक सेल्फी साझा कर उनके भाजपा में आने का दावा किया। इससे पहले अक्षय ने कलेक्टर कार्यालय जाकर अपना नामांकन वापस लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने भाजपा के शंकर लालवानी के विरुध्द अक्षय को मैदान में उतारा था। उनका यह किसी भी तरह का पहला चुनाव था। अक्षय खुद को शिक्षाविद बताते हैं और वह इंदौर में कई कॉलेज का संचालन करते हैं। नामांकन के दौरान उनकी ओर से जमा किए गए हलफनामे के अनुसार वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

    इतनी है कुल संपत्ति

    अक्षय के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास कुल 56 करोड़ रूपए की संपत्ति है। इसमें 8.50 करोड़ रूपए की चल एवं 46.77 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी कंपनी की चल संपत्ति 1.95 करोड़ रूपए है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास भी 20 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है, जिसमें 4.28 करोड़ रूपए की चल एवं 16.09 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति है। वहीं उनके परिवार की कुल संपत्ति 78 करोड़ रूपए से अधिक है।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सूरत के बाद अब मध्‍यप्रदेश की इन दो सीटों पर कांग्रेस का पत्ता साफ, जानिए क्यों खुश हो रहे हैं भाजपाई

    14 लाख रूपए की घड़ी

    अक्षय ने अपने हलफनामे में बताया था कि वह रोलेक्स की घड़ी पहनते हैं, जिसकी कीमत 14 लाख रूपए है। उनके नाम दस बैंक खाते हैं, जिसमें एक करोड़ रुपए जमा है। वहीं उनकी पत्नी के तीन खातों में भी लाखों रुपए जमा हैं। उनके नाम पर कोई कार नहीं है।

    इसके अलावा उन्होंने 75 लाख रूपए का कर्ज भी दे रखा है। ज्वेलरी के रूप में अक्षय के पास 16 लाख 36 हजार रुपए का 217.58 ग्राम सोना और 26.49 लाख रूपए की तीन किलो चांदी भी है। इसके अलावा 87 लाख रूपए का 10 किलो का रजत रथ भी है।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में चुनावी शोर में गायब हुए ये बड़े मुद्दे, जिनकी सड़क से विधानसभा तक रही गूंज

    comedy show banner
    comedy show banner