विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sbaha Election 2019: अन्नपूर्णा को RJD ने निकाला, गौतम राणा बने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

By Alok ShahiEdited By:
Published: Mon, 25 Mar 2019 01:58 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 02:46 PM (IST)

Lok Sabha Election 2019. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आदेश पर अन्नपूर्णा देवी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद ...और पढ़ें

Lok Sbaha Election 2019: अन्नपूर्णा को RJD ने निकाला, गौतम राणा बने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
Lok Sbaha Election 2019: अन्नपूर्णा को RJD ने निकाला, गौतम राणा बने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव 2019 के धमाके झारखंड में शुरू हो गए हैं। दल से लेकर दिल तक बदलने का खेल आरंभ हो गया है। अबकी बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेहद करीबी और आरजेडी की प्रदेश अध्‍यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने लालटेन छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है। इधर अन्‍नपूर्णा के बीजेपी ज्‍वाइन करने की खबरों के बीच राष्‍ट्रीय जनता दल ने उन्‍हें प्रदेश अध्‍यक्ष से हटाने की घोषणा की है। अन्‍नपूर्णा को राजद से निष्कासित करने के साथ ही गौतम सागर राणा को झारखंड राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे अन्‍नपूर्णा देवी के पहले भी झारखंड में राजद का प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं।

इस बीच, राजद ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आदेश पर अन्नपूर्णा देवी को राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। राजद ने अन्नपूर्णा देवी और जनार्दन पासवान समेत तीन लोगों को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गौतम सागर राणा को पार्टी ने झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। झारखंड में राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा है कि अन्नपूर्णा देवी के जाने से राजद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनके मुताबिक, कई महीने से अन्नपूर्णा देवी भाजपा के संपर्क में थीं। पार्टी छोड़ने के लिए अन्नपूर्णा चतरा सीट का बहाना कर रही थीं। पूरा झारखंड राजद एकजुट है। राणा मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और राजद की आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें : LS Election 2019: झारखंड में राजद को बड़ा झटका, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अन्नपूर्णा भाजपा में शामिल