Gaya Lok Sabha Election Result 2019: JDU के विजय मांझी जीते
Gaya Lok Sabha Election Result 2019गया लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से विजय मांझी ने चुनाव जीत लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Gaya Lok Sabha Election Result 2019: गया लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के विजय मांझी को जीत मिली है। उन्हें 467007 वोट मिले। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और HAM के जीतन राम मांझी को 314581 तो बीएसपी के दिलीप कुमार को 13031 मत मिले।
वर्ष 2014 में गया लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के हरी मांझी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 326230 वोट मिले। उन्होंने रामजी मांझी को 115504 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 53.92 प्रतिशत वोट पड़े।
फल्गु नदी के तट पर बसा गया कई छोटी-छोटी पहाड़ियों से घिरा है। इसे मोक्ष और ज्ञान की भूमि भीकहा जाता है, क्यों कि फल्गु में तर्पण-अर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। बोधगया वह भूमि है, जहां ज्ञान पाकर राजकुमार सिद्धार्थ भगवान बुद्ध बने। यहां बड़े कल-कारखाने नहीं हैं। यहां की पटवा टोली में बुनकरों की बड़ी तादाद है, जहां कपड़े तैयार किए जाते हैं। सैकड़ों लोग कुटीर उद्योग से जुड़े हैं। गया संसदीय क्षेत्र की अर्थव्युवस्थाा कृषि आधारित है। झारखंड की सीमा से सटा यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित भी है। जिले के 24 प्रखंडों में शहर को छोड़कर लगभग सभीक्षेत्रों में नक्स ल समस्याक व्याहप्त है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप