Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर में 17 बार दंगल, उतरीं सिर्फ चार महिलाएं

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Sun, 07 Apr 2019 10:38 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2019. 1957 से 2014 तक हुए 17 चुनावों में जमशेदपुर से महज चार महिला उम्मीदवार मीरा कुमारी गुलाबी देवी आभा महतो और सुमन महतो ने चुनाव लड़ा।

    Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर में 17 बार दंगल, उतरीं सिर्फ चार महिलाएं

    जमशेदपुर, मुजतबा हैदर रिजवी। Lok  Sabha Election 2019 जमशेदपुर संसदीय सीट पर महिला उम्मीदवारों का टोटा रहा है। वर्ष 1957 से 2014 तक हुए लोकसभा के 17 चुनावों में महज चार महिला उम्मीदवार मीरा कुमारी, गुलाबी देवी, आभा महतो और सुमन महतो ने चुनाव लड़ा। इनमें से भाजपा की आभा और झामुमो की सुमन महतो को सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ। कभी किसी चुनाव में दो महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार मीरा कुमारी ने नामांकन भरा और वो पहली महिला उम्मीदवार बनीं। जमशेदपुर संसदीय सीट के चुनावों में पहली उम्मीदवार बनने वाली मीरा कुमारी निर्दल प्रत्याशी थीं। उन्हें चुनाव में 505 वोट मिले थे। 23 उम्मीदवारों में वो 18 वें स्थान पर रही थीं। इस चुनाव में झामुमो के शैलेंद्र महतो सांसद बने थे। 1996 के चुनाव में भी एक ही महिला गुलाबी ने चुनावी अखाड़े में उतरने की हिम्मत दिखाई। इस चुनाव में महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज जीते थे और गुलाबी को 209 मतों से ही संतोष करना पड़ा था।

    आठ चुनावों तक एक भी महिला उम्मीदवार नहीं

    1989 तक आठ लोकसभा चुनावों में एक भी महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतरी। 1957 से लेकर 1989 तक हुए आठ लोकसभा चुनावों में सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों ने ही हिस्सा लिया था।

    आखिरी दो चुनावों में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं

    2007 में पूर्व सांसद सुनील महतो की पत्‍नी सुमन महतो झामुमो के टिकट पर लड़ीं और जीतीं। 2009 के चुनाव में सुमन महतो को चुनाव में हार का मजा चखना पड़ा। इस चुनाव में भाजपा के अजरुन मुंडा जीते। 2011 के लोकसभा उप चुनाव और 2014 के आम चुनाव में एक भी महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं थी।

    पहली बार आभा महतो को मिला राष्ट्रीय पार्टी से टिकट

    1998 के चुनाव में पहली बार राष्ट्रीय पार्टी भाजपा ने पूर्व सांसद झामुमो के शैलेंद्र की प}ी आभा महतो को टिकट दिया था। अच्छी बात ये रही कि आभा इस चुनाव में जमशेदपुर की पहली महिला सांसद बनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने 97 हजार 433 मतों से टाटा स्टील के पूर्व एमडी रूसी मोदी को शिकस्त दी थी। 1999 के चुनाव में आभा महतो बीजेपी के टिकट पर फिर सांसद बनीं। 2004 के चुनाव में वो झामुमो के सुनील महतो से हार गईं।

    कब कौन महिला प्रत्याशी

    1991-मीरा कुमारी (निर्दल उम्मीदवार)

    1996-गुलाबी देवी (निर्दल उम्मीदवार)

    1998-आभा महतो (भाजपा, जीतीं)

    1999-आभा महतो (भाजपा, जीतीं)

    2004 -आभा महतो (भाजपा, पराजित)

    2007-सुमन महतो (झामुमो, जीतीं)

    2009- सुमन महतो (झामुमो, पराजित)