विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2019 : सिंहभूम से किसी ने नाम वापस नहीं लिया, नौ प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Sat, 27 Apr 2019 02:34 PM (IST)

Lok Sabha Election 2019. सिंहभूम लोकसभा सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह अब चुनावी रण में 09 प्रत्याशी बच गए हैं।

Lok Sabha Election 2019 : सिंहभूम से किसी ने नाम वापस नहीं लिया, नौ प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
Lok Sabha Election 2019 : सिंहभूम से किसी ने नाम वापस नहीं लिया, नौ प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

चाईबासा, जागरण संवाददाता।  सिंहभूम लोकसभा सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह अब चुनावी रण में 09 प्रत्याशी बच गए हैं। इन्हीं के बीच अब मुकाबला होगा। सामान्य प्रेक्षक नित्यानंद मंडल की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी प्रत्याशियों को मतदान के लिए चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है।

किसे कौन-सा चिह्न

- गीता कोड़ा, कांग्रेस - हाथ का पंजा

- परदेशी लाल मुंडा - बसपा - हाथी

- लक्ष्मण गिलुवा - भाजपा - कमल

- कृष्णा मार्डी - झामुमो (उलगुलान) - बोतल

- चंद्रमोहन हेम्ब्रम - एसयूसीआइ -टार्च

- प्रताप सिंह वानरा - अंबेडकराइट पार्टी - कोट

- हरि उरांव - कलिंग सेना - बल्ला

- अनिल सोरेन - निर्दलीय - ट्रैक्टर चलाता किसान

- पुष्पा ङ्क्षसकु - निर्दलीय - हेलीकॉप्टर