विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: अब चौथे चरण के चुनाव के लिए सियासी पिच सुधारने में लगी राजनीतिक पार्टियां, प्रचार में झोंक रहीं पूरी ताकत

Published: Wed, 08 May 2024 06:00 AM (IST)

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश की राजनीतिक पार्टियां अब चौथे चरण के चुनाव के लिए सक्रिय हो गई हैं। ...और पढ़ें

अब चौथे चरण के चुनाव के लिए सियासी पिच सुधारने में लगी राजनीतिक पार्टियां
अब चौथे चरण के चुनाव के लिए सियासी पिच सुधारने में लगी राजनीतिक पार्टियां

जेएनएन, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व बुधवार से मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर जुटेगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा खंडवा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह नीमच, मंदसौर., पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर उज्जैन, रतलाम व इंदौर और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

यहां बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंदसौर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के गरोठ विधानसभा के भानपुरा में जनसभा, सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के शामगढ़, रतलाम लोकसभा क्षेत्र के पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के अंबापाडा में पं. कमल किशोर नागर की कथा में सम्मिलित होंगे।

थांदला विधानसभा क्षेत्र में जनसभा एवं रोड शो, उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और उज्जैन में युवा मोर्चा सम्मेलन में शामिल होंगे। देवास लोकसभा क्षेत्र के सोनकच्छ विधानसभा में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सीहोर जिले के आष्टा में रोड शो में शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा नेपानगर के अनुव्रत भवन में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। बुरहानपुर के होटल उत्सव में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। खंडवा के गौरीकुंज सभागृह में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे।

अल्का गुर्जर उज्जैन पहुंचेंगी

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह नीमच और मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली की प्रदेश प्रभारी अल्का गुर्जर उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन करेंगी।

रतलाम लोकसभा के सैलाना में महिला सम्मेलन एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी। इंदौर में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर प्रवास पर रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।