विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Begusarai Lok Sabha Election Result 2019: गिरिराज सिंह को मिली जीत

By Mohit PareekEdited By:
Published: Mon, 20 May 2019 02:06 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 02:50 PM (IST)

Begusarai Lok Sabha Election Result 2019 बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से गिरिराज सिंह को जीत मिली है। कांग्रेस से तनवीर हसन और सीपीआई से कन्हैया कुमार का उनसे मुकाबला

Begusarai Lok Sabha Election Result 2019: गिरिराज सिंह को मिली जीत
Begusarai Lok Sabha Election Result 2019: गिरिराज सिंह को मिली जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। Begusarai Lok Sabha Election Result 2019: बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के गिरिराज सिंह को जीत मिली है। उन्हें 692193 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के कन्हैया कुमार को 2,69,976 वोट मिले। वहीं राष्ट्रीय जनता दल से तनवीर हसन को 1,98,233 वोट से संतोष करना पड़ा।

वर्ष 2014 में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भोला सिंह का निर्वाचन हुआ था। बीजेपी से चुनाव लड़े भोला को  428227 वोट मिले थे। उन्होंने राजद के मो. तनवीर हसन को 58335 वोटों से हराया था। 2014 में कुल 60.61 प्रतिशत वोट पड़े।

कभी मिनी मास्को (वामपंथ) के रूप में जाना जाने वाला बेगूसराय बदल चुका है। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने यहां से दावा ठोककर इसे फिर से हॉट केक बना दिया था। 2004 में संसदीय क्षेत्र के रूप में बेगूसराय वजूद में आया। यहां से पहली बार जदयू के डॉ. मोनाजिर हसन सांसद बने। 2014 की मोदी लहर में भाजपा से डॉ भोला सिंह सांसद चुने गए। वे अब नहीं रहे। मूलरूप से यह लोकसभा क्षेत्र कृषि व पशुपालन पर आधारित है। हालांकि यहां बरौनी रिफाइनरी, थर्मल, फर्टिलाइजर आदि का कारखाना भी है। वर्षों पूर्व यहां कई छोटे-बड़े उद्योग भी थे। जो धीरे-धीरे बंद हो गए। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।