विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2019: अब 'न्याय' थीम पर चुनावी जंग लड़ेगी कांग्रेस, ये होगा नया नारा

By Dhyanendra SinghEdited By:
Published: Sun, 07 Apr 2019 12:52 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 02:16 PM (IST)

न्यूनतम आय योजना की तर्ज पर कांग्रेस ने लोगों को अब होगा न्याय का नारा दे दिया है। चुनाव आयोग की आपत्ति पर कांग्रेस ने बदला अपना चुनावी नारा।

Lok Sabha Elections 2019: अब 'न्याय' थीम पर चुनावी जंग लड़ेगी कांग्रेस, ये होगा नया नारा
Lok Sabha Elections 2019: अब 'न्याय' थीम पर चुनावी जंग लड़ेगी कांग्रेस, ये होगा नया नारा

नई दिल्ली, एएनआइ। लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार तेज है। चुनाव आयोग सभी पार्टियों पर गहरी नजर बनाए हुए है। कांग्रेस के चुनावी प्रचार पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई थी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नाया नारा जारी कर दिया है। कांग्रेस 2019 का लोकसभा चुनाव 'अब होगा न्याय' के नारे पर लड़ने जा रही है।

रविवार दोपहर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और रणदीप सुरजेवाला ने अब होगा न्याय थीम पर चुनाव लड़ने की जानकारी दी है। आनंद शर्मा ने बताया की कांग्रेस के थीम सांग को जावेद अख्तर ने लिखा है। मोदी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा नौजवान, रोजगार के लिए न्याय मांगता है। सरकार ने लोगों को सपने दिखाकर उसे चकनाचूर कर दिया है।

मालूम हो कि इसके पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस के प्रचार पर आपत्ति जताई थी। चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद अब कांग्रेस ने गाने पर बदलाव करते हुए नारे को ही बदल दिया है। 

कांग्रेस द्वारा जारी गाने पर कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार पर सीधे सवाल उठाए हैं। गाने के बोल में रोजगार के बुरे हालातों, नोटबंदी, महिलाओं की सुरक्षा, जीएसटी और किसानों में बढ़ती आत्महत्या के प्रमुख मुद्दे उठाए गए हैं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी कर दिया है। सत्ता में आने पर कांग्रेस ने गरीबों को न्यूनतम आय योजना के तहत हर साल 72 हजार रुपए दिए जाने का वादा किया है। न्यूनतम आय योजना 'NYAY' को ही चुनावी नारा बनाते हुए कांग्रेस ने एक गाना जारी कर दिया है। बताते चलें कि कुल सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव की पहले फेज की वोटिंग 11 अप्रैल को है। 19 मई को सातवें चरण का चुनाव हैं। चुनावों परिणामों की घोषणा 23 मई को की जाएगी।