Move to Jagran APP

पहले PM मोदी फिर अमित शाह अब जेपी नड्डा देंगे भाजपा काे चुनावी ताकत Ranchi News

Assembly Election in Jharkhand. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंचेंगे। वे कोल्‍हान में पार्टी के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 08:22 PM (IST)
पहले PM मोदी फिर अमित शाह अब जेपी नड्डा देंगे भाजपा काे चुनावी ताकत Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंचेंगे। वे कोल्हान के चाईबासा, सरायकेला और जमशेदपुर में कई कार्यक्रमों में शिकरत करेंगे। जेपी नड्डा 10 बजे पूर्वाह्न बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे। यहीं से वे चाईबासा के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे। वे 11 बजे चाईबासा के फुटबॉल मैदान में शक्ति केंद्र और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

loksabha election banner

दोपहर 1.30 बजे टाउन हॉल सरायकेला में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन बजे माइकल जॉन हॉल जमशेदपुर में आयोजित प्रबुद्ध जनसम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रांची लौटकर देर शाम 8 बजे सेवा विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

संताल के बाद कोल्हान का रुख करेगी भाजपा की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा

जेपी नड्डा कोल्हान में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। नड्डा के एक दिवसीय कोल्हान प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर व सह प्रभारी नंद किशोर यादव भी साथ होंगे। संताल में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को किया था। भाजपा की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा कोल्हान के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।

विधानसभा चुनाव को लेकर संजीदा भाजपा राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों पर विशेष फोकस कर रही है। यही वजह है कि संताल के बाद भाजपा की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा कोल्हान का रुख करेंगी। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की कमान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वयं संभाल रखी है। इस क्रम में वे 24 सितंबर तक संताल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रवास पर है। मुख्यमंत्री 25 सितंबर को रांची पहुंचेंगे और 26 सितंबर से कोल्हान में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की कमान संभालेंगे। सीएम कोल्हान के बाद अन्य प्रमंडलों का रुख दुर्गापूजा के बाद करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.