Move to Jagran APP

Maheshpur Assembly Election 2019 : महेशपुर में पूर्व उप मुख्य्मंत्री स्टीफन मरांडी की किस्तम EVM में लॉक, यहां 74.81 फीसद मतदान

Maheshpur Assembly Election 2019 संताल परगना के आदिवासी बहुल महेशपुर विधानसभा में 74.81 फीसद वोटिंग हुई। यहां पूर्व उप मुख्य्मंत्री स्टीफन मरांडी की किस्तम EVM में लॉक हो गई।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 11:24 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:40 PM (IST)
Maheshpur Assembly Election 2019 : महेशपुर में पूर्व उप मुख्य्मंत्री स्टीफन मरांडी की किस्तम EVM में लॉक, यहां 74.81 फीसद मतदान
Maheshpur Assembly Election 2019 : महेशपुर में पूर्व उप मुख्य्मंत्री स्टीफन मरांडी की किस्तम EVM में लॉक, यहां 74.81 फीसद मतदान

महेशपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 के पांचवें चरण में शुक्रवार को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न हो गया। यहां 74.81 फीसद वोटिंग हुई। महेशपुर को बूथों पर सुबह से ही मतदानओं की कतार लगी रही। महिलाएं भी मतदान के लिए घर से बाहर निकली। महेशपुर विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।

loksabha election banner

इस क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2,16,466 है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,08,486 है। वहीं, पुरुष मतदाता 1,07,979 हैं। मतदान के दाैरान महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महेशपुर में मतदान के दाैरान मतदाता स्पष्ट ताैर पर दो खेमों-झामुमो और भाजपा के बीच बंटे दिखे। झामुमो के पूर्व मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी और भाजपा के मिस्त्री सोरेन के बीच सीधा मुकाबला दिखा। वैसे, महेशपुर में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं।

महेशपुर विधानसभा सीट से कोई भी लगातार दो बार विधायक नहीं रहा है। यहां करीब 54 फीसद मतदाता आदिवासी हैं। आदिवासी वोटर यहां के हर चुनाव में निर्णायक रहे हैं। इस बार भाजपा और झामुमो के बीच सीधी टक्कर है। आदिवासी वोटर जिधर जाएंगे, जीत का सेहरा उसी के सिर बंधेगा। पिछली बार झामुमो के प्रो. स्टीफन मरांडी यहां से विधायक बने थे, जिनका भाजपा के मिस्त्री सोरेन से उनका मुकाबला है।

Maheshpur Assembly Election 2019 :

कुल मतदाता 2,16,466

पुरुष मतदाता 1,07,979

महिला मतदाता 1,08,486

थर्ड जेंडर 01

18-19 वर्ष के नए मतदाता 3,239

कुल मतदान केंद्र 308

शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र 00

ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र 308 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.