Move to Jagran APP

Gandey Assembly Election 2019 : गांडेय में 62.69% वोटिंग, ईवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों के भाग्य

Gandey Assembly Election 2019 गांडेय विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। यहां 62.69% वोटिंग हुई।

By Sagar SinghEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 04:14 PM (IST)
Gandey Assembly Election 2019 : गांडेय में 62.69% वोटिंग, ईवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों के भाग्य
Gandey Assembly Election 2019 : गांडेय में 62.69% वोटिंग, ईवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों के भाग्य

गिरिडीह, जेएनएन। Gandey Assembly Election 2019 गांडेय विधानसभा सीट पर सोमवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। यहां 62.69 फीसद वोटिंग हुई है। गांडेय विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनका भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। झारखंड विधानसभा चुनाव का मतगणना 23 दिसंबर को होगा।

loksabha election banner

यहां 48 अति संवेदनशील व 157 संवेदनशील बूथ बनाए गए थे। इस सीट से वर्तमान में भाजपा के प्रो. जय प्रकाश वर्मा विधायक हैं। पार्टी ने इस बार भी उन्हीं पर दांव खेला है। उन्हें एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है, जबकि पुराने कांग्रेसी नेता रहे डा. सरफराज अहमद वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इस बार गठबंधन के कारण यह सीट झामुमो के खाते में चली गई है। लिहाजा सरफराज ने पाला बदलकर झामुमो में शामिल हो गए और टिकट लेकर चुनावी मैदान में हैं।

Gandey Assembly Election 2019

कुल मतदाता 2,69,084

पुरुष मतदाता 1,40,764

महिला मतदाता 1,28,314

थर्ड जेंडर 06

18-19 वर्ष के नए मतदाता 6,103

कुल मतदान केंद्र 375

शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र 00

ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र 375

खबर लगातार अपडेट हो रही है। मतदान से संबंधित और जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ... 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.