Baghmara Assembly Election 2019: बाघमारा में 62.01 फीसद मतदान, बहुचर्चित ढुलू महतो की किस्मत ईवीएम में सील
बहुचर्चित बाहुबली विधायक भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण बाघमारा पर सबकी नजरें हैं। बाघमारा में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बाघमारा, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में सोमवार को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न हुआ। यहां से बहुचर्चित बाहुबली विधायक भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण बाघमारा पर सबकी नजरें हैं। बाघमारा में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,85,481 मतदाता हैं। 355 मतदान केंद्रों पर 62.01 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो और कांग्रेस के जलेश्वर महतो समेत 15 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में सील कर दी। बाघमारा में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान 5 बजे तक चला। मतदान शांतिपूर्ण रहा। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के ढुलू और कांग्रेस के जलेश्वर के बीच है। अब सबकी निगाहें 23 दिसंबर को मतगणना पर है।
- 43 बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
1. कन्हाई सिंह-बसपा-हाथी
2. जलेश्वर महतो-कांग्रेस-हाथ
3. ढुलू महतो-भाजपा-कमल
4. संतोष कुमार महतो-जेवीएम-कंघी
5. धर्मेंद्र कुमार भुइंया-हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)-टेलीफोन
6. मो.-सपा-साइकिल
7. संतोष कुमार दुबे-आम आदमी पार्टी-झाड़ू
8. सुभाष राय-जेडीयू-ट्रैक्टर चलाता किसान
9. अमरेन्द्र कुमार-निर्दलीय-बल्लेबाज
10. इंदु देवी-निर्दलीय-एयरकंडिश्नर
11. कंचन सिंह-निर्दलीय-अलमीरा
12. नितेश ठक्कर -निर्दलीय-ऑटो रिक्शा
13. पिंटू कुमार गुप्ता-निर्दलीय-सेब
14. विनायक कुमार गुप्ता- निर्दलीय- गैस का चूल्हा
15. राजेश कुमार स्वर्णकार-निर्दलीय-गैस सिलेंडर