Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: 1.93 करोड़ से बढ़कर 3.36 करोड़ हो गई चुनाव लडऩे वाले 66 विधायकों की संपत्ति

Jharkhand Assembly Election 2019 पांच साल में 74 फीसद विधायकों की संपत्ति बढ़ी है। 2014 की तुलना में 1.43 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 09:04 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: 1.93 करोड़ से बढ़कर 3.36 करोड़ हो गई चुनाव लडऩे वाले 66 विधायकों की संपत्ति
Jharkhand Assembly Election 2019: 1.93 करोड़ से बढ़कर 3.36 करोड़ हो गई चुनाव लडऩे वाले 66 विधायकों की संपत्ति

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड में विधायक बनने के बाद कई नेताओं ने पांच साल में अकूत संपत्ति खड़ी कर ली। इसका खुलासा उनके शपथ पत्र से होता है। वर्ष 2014 में चुनाव जीतने वाले 66 विधायक इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं। इन 66 विधायकों की औसतन संपत्ति वर्ष 2014 के चुनाव के वक्त जहां 1.93 करोड़ रुपये की थी, वहीं 2019 के चुनाव में उनकी संपत्ति 3.36 करोड़ रुपये है। यानी पांच साल में 66 विधायकों की संपत्ति में औसतन 1.43 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। पुन: चुनाव लडऩे वाले 66 विधायकों की औसतन संपत्ति में 74 फीसद की वृद्धि हुई है।

loksabha election banner

पुन: चुनाव लडऩे वाले शीर्ष पांच विधायकों की अधिकतम संपत्ति वृद्धि

  • मनीष जायसवाल : हजारीबाग से  भाजपा के प्रत्याशी। वर्ष 2014 के चुनाव के वक्त इनकी संपत्ति 18.26 करोड़ रुपये थी। इस बार इनकी संपत्ति 27.04 करोड़ रुपये है। यानी इनकी संपत्ति में 8.78 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
  • लुईस मरांडी : दुमका से भाजपा की प्रत्याशी। वर्ष 2014 के चुनाव के वक्त इनकी संपत्ति 2.24 करोड़ रुपये थी। इस बार इनकी संपत्ति 9.06 करोड़ रुपये है। यानी इनकी संपत्ति में 6.81 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
  • निर्भय कुमार शाहाबादी : गिरिडीह से भाजपा के प्रत्याशी। वर्ष 2014 के चुनाव के वक्त इनकी संपत्ति 02.36 करोड़ रुपये थी। इस बार इनकी संपत्ति 8.79 करोड़ रुपये है। यानी इनकी संपत्ति में 6.43 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
  • हेमंत सोरेन : बरहेट से झामुमो के प्रत्याशी। वर्ष 2014 के चुनाव के वक्त इनकी संपत्ति 3.50 करोड़ रुपये थी। इस बार इनकी संपत्ति 8.51 करोड़ रुपये है। यानी इनकी संपत्ति में पांच करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
  • रणधीर कुमार सिंह : सारठ से भाजपा के प्रत्याशी हैं। 2014 का चुनाव ये झाविमो के टिकट पर जीते थे। वर्ष 2014 के चुनाव के वक्त इनकी संपत्ति 78.92 लाख रुपये थी। इस बार इनकी संपत्ति 5.06 करोड़ रुपये है। यानी इनकी संपत्ति में 4.27 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.