Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा का दावा- महिलाओं का पार्टी पर बढ़ा भरोसा
Jharkhand Election 2019 रांची में पूजा कपिल मिश्रा ने राहुल गांधी द्वारा महिलाओं की उठाए गए सवाल को हास्यास्पद बताया।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच सालों में महिलाओं के हित में जो काम किए हैं, उससे महिलाओं का भरोसा भाजपा के प्रति बढ़ा है। सोमवार को भाजपा मीडिया सेंटर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित उठाए गए सवाल को हास्यास्पद बताया। कहा, राहुल जी 70 सालों तक सत्ता में आप लोग रहे, महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए। आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो भी वातावरण बना है, वह भाजपा सरकार की वजह से है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को इस मामले में जागरूक होना पड़ेगा। सरकार और कानून अपना काम कर रहे है।