Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: सियासी मैदान में लगातार घट रही प्रत्याशियों की संख्या

Jharkhand Assembly Election 2019. पहले चरण की छह सीटों पर उम्मीदवार लगातार घट रहे हैं। इस बार पांच विस क्षेत्रों में बढ़े तो आठ क्षेत्रों में घट गए प्रत्याशी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 07:00 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: सियासी मैदान में लगातार घट रही प्रत्याशियों की संख्या
Jharkhand Assembly Election 2019: सियासी मैदान में लगातार घट रही प्रत्याशियों की संख्या

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। झारखंड के चुनावी मैदान में लगातार योद्धाओं की संख्या घट रही है। बात कर रहे हैं पहले चरण की तेरह सीटों की। इस चरण की सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है। लेकिन अभी चर्चा इसकी हो रही है कि यहां उम्मीदवारों की संख्या लगातार क्यों कम हो रही? इस चरण की सभी सीटों के कुल उम्मीदवारों की बात करें तो इनकी संख्या वर्ष 2009 से लगातार घट रही है।

loksabha election banner

वर्ष 2009 में इन तेरह सीटों पर कुल 251 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। वर्ष 2014 में यह संख्या घटकर 199 हो गई। इस विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की इन 13 सीटों पर कुल 189 उम्मीदवार ही अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस तरह, इस बार दस उम्मीदवारों की संख्या घट गई। पहले चरण में छह सीटें ऐसी हैं जहां लगातार उम्मीदवारों की संख्या घट रही है।

चार सीटें ऐसी हैं जहां वर्ष 2014 में उम्मीदवारों की संख्या तो घट गई थी, लेकिन इस बार कुछ बढ़ी है। इनमें चतरा, लातेहार, हुसैनाबाद तथा भवनाथपुर शामिल हैं। इस बार पहले चरण में सबसे अधिक उम्मीदवार भवनाथपुर तथा सबसे कम चतरा में हैं। भवनाथपुर में इस बार सबसे अधिक 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण की किसी भी सीट पर इतने उम्मीदवार कभी नहीं रहे।

इन सीटों पर लगातार घट रहे उम्मीदवार गुमला, विशुनपुर, मनिका, पांकी, विश्रामपुर तथा गढ़वा

चार सीटों पर लगेंगी दो-दो बैलेट यूनिट

पहले चरण की 13 सीटों में चार सीटों पर दो-दो बैलेट यूनिट मतदान में लगाई जाएंगी। इनमें विश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा तथा भवनाथपुर शामिल हैं। इन सीटों पर 16 से अधिक उम्मीदवार हैं। 16 से अधिक उम्मीदवार होने पर दो या इससे अधिक बैलेट यूनिट लगाई जाती हैं।

कब कितने उम्मीदवार

सीट     2009    2014    2019

चतरा     10      07     09

गुमला     22     14     12

बिशुनपुर    16    13    12

लोहरदगा   14     15    11

मनिका    23     13    10

लातेहार    12    09    11

पांकी    24    19    15

डालटनगंज    24    26    15

विश्रामपुर    24    22    19

छतरपुर    15    11    12

हुसैनाबाद    19    13    19

गढ़वा   23    20    16 

भवनाथपुर   25    17    28

कुल   251    199     189


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.