Jharkhand Assembly Election 2019: नीतीश-बाबूलाल आ सकते हैं साथ, हाथ मिलाने की तैयारी; सुगबुगाहट शुरू
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि यदि बाबूलाल महसूस करते हैं कि झारखंड में जदयू-झाविमो एक विकल्प हो सकता है तो बाबूलाल जी को इसके लिए आगे आना चाहिए।
रांची, राज्य ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को झारखंड विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के साथ गठबंधन से परहेज नहीं है। प्रदेश सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि यदि बाबूलाल महसूस करते हैं कि झारखंड में जदयू-झाविमो एक विकल्प हो सकता है, तो बाबूलाल जी को इसके लिए आगे आना चाहिए। उनका पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ अच्छा संबंध रहा है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के चेहरा के सवाल पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव में प्रदेश प्रभारी सालखन मुर्मू ही पार्टी का चेहरा होंगे और पार्टी नीतीश मॉडल को झारखंड में लागू करने के आधार पर जनता से वोट मांगेगी। कहा, पार्टी फिलहाल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।