Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : द‍िल्‍ली में जमे सरयू ने नहीं छोड़ी है आस, जमशेदपुर में समर्थकों की अटकी है सांंस

मंत्री सरयू का टिकट होल्‍ड कर रखा गया है और कयासों का दौर जारी है। सरयू ने अभी आस नहीं छोड़ी है और द‍िल्‍ली में जमे हैं। इधर जमशदेपुर में उनके समर्थकों की सांस अटकी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 01:30 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : द‍िल्‍ली में जमे सरयू ने नहीं छोड़ी है आस, जमशेदपुर में समर्थकों की अटकी है सांंस
Jharkhand Assembly Election 2019 : द‍िल्‍ली में जमे सरयू ने नहीं छोड़ी है आस, जमशेदपुर में समर्थकों की अटकी है सांंस

जमशेदपुर, जासं। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने आस नहीं छौड़ी है और दिल्‍ली में जमे हैं।यहां जमशेदपुर में उनके समर्थकों की सांस अटकी है और कयासों का दौर जारी है। राय आज शाम दिल्‍ली से लौटेंगे।

loksabha election banner

सरयू राय का टिकट होल्‍ड कर रखा गया है। वे सोमवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे। इसके साथ ही उनके टिकट को लेकर लगातार तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। कभी जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से उनका टिकट कटने की चर्चा हो रही है, तो कभी कंफर्म होने की। इस बीच यह भी कहा जाने लगा है कि कांग्रेसी बन्ना गुप्ता को भाजपा से टिकट मिलेगा, तो कभी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह को टिकट मिलने की चर्चा हो रही है। हालांकि, बन्‍ना को कांग्रेस ने अपना प्रत्‍याशी घोषित कर दिया है।  

अचानक चले गए थे दिल्‍ली

सरयू के घर रविवार को देर रात तक समर्थकों-शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा था, जिसमें कई बार सरयू राय जिंदाबाद व सरयू राय जय हो...जैसे नारे भी लगे। सोमवार को भी सुबह करीब 11 बजे तक बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर मजमा लगा रहा। इसी बीच सरयू राय हड़बड़ी में रांची के लिए रवाना हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं-शुभचिंतकों में उनके टिकट कंफर्म होने की बात फैली। तरह-तरह की बातें होने लगीं। थोड़ी देर बाद पता चला कि दोपहर ढाई बजे सरयू राय रांची से दिल्ली चले गए हैं। उन्हें भाजपा मुख्यालय में बुलाया गया है। इसी बीच शाम करीब पांच बजे साकची स्थित चुनाव कार्यालय में किसी का फोन आया तो सभी उछल पड़े। कार्यालय के बाहर लड्डू बंटने लगे। सभी एक-दूसरे को बधाई देने लगे। कार्यकर्ताओं-शुभचिंतकों ने कहा कि टिकट कंफर्म हो गया है, बस कभी भी घोषणा हो जाएगी। यह भी खबर आई कि शाम सात बजे तक दिल्ली में प्रेस वार्ता होगी। यह भी कहा गया कि नीलकंठ सिंह मुंडा और दिनेश उरांव का टिकट भी कंफर्म हो गया है।  हालांकि, मंगलवार को भी तस्‍वीर साफ नहीं हो पाई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.