Jharkhand Elections 2019: लालू का कुनबा झारखंड चुनाव में फूंकेगा जान, राबड़ी-मीसा, तेजप्रताप-तेजस्वी होंगे स्टार प्रचारक LIST
Jharkhand Assembly Election 2019 राजद ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 07:35 PM (IST)
रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में लालू का कुनबा जोर-शोर से राजद का चुनाव प्रचार करेगा। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और छोटे बेटे तेजस्वी यादव स्टार प्रचारकों में शुमार हैं। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, कांति सिंह, कमर आलम, अब्दुल बारी सिद्धकी और रामचंद्र पूर्वे भी स्टार प्रचारकों में शामिल किए गए हैं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें