Jharkhand Election 2019: लालू यादव की पार्टी राजद ने झारखंड चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र; यहां देखें
Jharkhand Assembly Election 2019 राजद के घोषणापत्र में गरीबी मिटाना और बेरोजगारी दूर करना पहली प्राथमिकता बताई गई है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 01:10 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 01:10 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। रांची के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने राजद का घोषणापत्र जारी किया। राजद के घोषणापत्र में गरीबी मिटाना और बेरोजगारी दूर करना पहली प्राथमिकता बताई गई है। आरजेडी के मेनिफेस्टो में राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक-आर्थिक स्तर को नई ऊंचाई तक ले जाने का वादा किया गया है। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी आवश्यकताओं पर भी पार्टी की नजदीकी नजर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें