Move to Jagran APP

Kolhan Jharkhand Election Result 2019: पश्चिमी सिंहभूम में तीर कमान ने भेद दिया कमल,चार पर झामुमो और एक पर कांग्रेस का कब्जा

Kolhan Jharkhand Election Result 2019. कोल्‍हान में फतह का भाजपा का सपना अधूरा रह गया। सभी पांच सीटों पर जेएमएम और कांग्रेेस ने कब्‍जा जमा लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 05:28 PM (IST)
Kolhan Jharkhand Election Result 2019: पश्चिमी सिंहभूम में तीर कमान ने भेद दिया कमल,चार पर झामुमो और एक पर कांग्रेस का कब्जा

चाईबासा, जासं। कोल्‍हान के  पश्चिमी सिंहभूम में चुनाव परिणाम 2014 वाला ही रहा। यहां लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में भाजपा खाता नहीं खोल पायी। विपक्षी महागठबंधन ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यहां की पांचों सीटों पर कब्जा जमा लिया।

loksabha election banner

चाईबासा, मझगांव, मनोहरपुर व चक्रधरपुर में झारखंड मुक्त मोर्चा के प्रत्याशी विजेता बने। वहीं, जगन्नाथपुर सीट कोड़ा दंपति के बल पर कांग्रेस के खाते में आ गयी। विधानसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं गयी थी। जगन्नाथपुर सीट से कांग्रेस ने सोनाराम सिंकू को खड़ा किया था। वो अब यहां से कांग्रेस के विधायक बन गये हैं।

चाईबासा से दीपक बिरूआ की तीसरी जीत

चाईबासा से झामुमो के दीपक बिरुवा लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। मझगांव से झामुमो के निरल पुरती और मनोहरपुर से जोबा मांझी लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। चक्रधरपुर सीट से झामुमो के सुखराम उरांव विजेता घोषित हुए हैं। सिंहभूम की आदिवासी जनता ने भाजपा को यहां पूरी तरह नाकार दिया। 

जगन्‍नाथपुर में भाजपा प्रत्‍याशी तीसरे स्‍थान पर

पांच में से चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे जबकि जगन्नाथपुर में भाजपा तीसरे स्थान पर रही। भाजपा के खराब प्रदर्शन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष राम ने कहा कि जिले में टिकट का बंटवारा सही तरीके से नहीं हुआ। जगन्नाथपुर में हम अच्छी स्थिति में थे मगर अंत समय में एक ऐसे प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया जिसका राजनीतिक करियर शून्य रहा है। चाईबासा, मनोहरपुर व चक्रधरपुर सीट में हार का क्या कारण रहा, इसकी समीक्षा की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.