Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह आज आएंगे रांची, गठबंधन पर बढ़ेगी बात

Jharkhand Assembly Election 2019. आरपीएन सिंह सोमवार शाम रांची पहुंचेंगे। वे दो अक्‍टूबर को पदयात्रा में शामिल होंगे। इनके आने की सूचना झामुमो और झाविमो को दे दी गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 08:36 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:55 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह आज आएंगे रांची, गठबंधन पर बढ़ेगी बात
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह आज आएंगे रांची, गठबंधन पर बढ़ेगी बात

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह सोमवार को रांची पहुंच रहे हैं। शाम में रांची पहुंचने के बाद वे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उनके स्वागत की भरपूर तैयारी की गई है। इसके बाद वे विपक्ष के कुछ प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस प्रभारी के कार्यक्रम की सूचना झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) को भी दे दी गई है। संभावना है कि इन पार्टियों के सीनियर नेताओं से उनकी मुलाकात हो और गठबंधन पर बातें कुछ आगे बढ़े।

loksabha election banner

हालांकि, इसका स्वरूप दिल्ली में ही तय होगा। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। पदयात्रा सुबह दस बजे कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि स्थल से शुरू होकर होकर लालपुर, अलबर्ट एक्का चौक, शहीद चौक होते हुए मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.