Jharkhand Assembly Election 2019: सेक्टर मजिस्ट्रेट ने डाला वोट, बूथों के लिए रवाना
Jharkhand Assembly Election 2019 रांची जिले में 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव में वाहन कोषांग के पदाधिकारी और चुनाव कर्मियों ने अपना वोट डाला।
रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 रांची जिले में पांच विधानसभाओं मेें चुनाव को लेकर मोरहाबादी में वाहन कोषांग के पदाधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और चुनाव कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बैलेट पत्र के माध्यम से अपना वोट डाला। मोरहाबादी स्थित वाहन कोषांग केंद्र में ही वोटिंग की व्यवस्था की गई है।
तीसरे चरण में रांची जिला में पांच विधानसभा में चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मोरहाबादी मैदान से सेक्टर मजिस्ट्रेट विभिन्न विधानसभा के लिए रवाना किया गया। स्कूल बसों को जमा कराया गया। इस दौरान रात्रि आठ बजे तक सभी 400 स्कूली बस जमा करा लिए गए। इसके अतिरिक्त 350 वाहन छोटे वाहनों को जमा कराया गया। वाहनों का टैगिंग करने बाद पदाधिकारी रवाना कर रहे हैं। 229 सेक्टर मजिस्ट्रेट को वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। सिल्ली के लिए 39, खिजरी 65, रांची 21, हटिया 39 और कांके विधानसभा से 65 वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इन 750 वाहनों में 39 वाहनों को सुरक्षित रखा जाएगा। पांचों विधानसभा में 2039 बूथों की संख्या है।