Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: यहां न कोई निर्दलीय और न ही महिला प्रत्याशी

Jharkhand Assembly Election 2019. जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। अन्य 18 विस क्षेत्रों में शाम तीन बजे तक ही मतदान होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 09:16 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 02:22 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: यहां न कोई निर्दलीय और न ही महिला प्रत्याशी
Jharkhand Assembly Election 2019: यहां न कोई निर्दलीय और न ही महिला प्रत्याशी

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - दूसरे चरण के चुनाव वाली 20 सीटों में जहां महिला चेहरों पर कम ही दलों ने भरोसा जताया है वहीं इनमें कई सीटें ऐसी हैं जहां केवल दलीय प्रत्याशी ही मैदान में हैं। सरायकेला सीट ऐसी है, जहां न तो कोई निर्दलीय उम्मीदवार है ना ही महिला। वहीं जुगसलाई, सरायकेला और सिमडेगा में भी कोई महिला प्रत्याशी नहीं हैं। दूसरी ओर सरायकेला, मनोहरपुर में एक भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं है।

loksabha election banner

जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में सबसे अधिक 20-20 तथा सरायकेला में सबसे कम सात उम्मीदवार हैं। इनके अलावा पोटका, चाईबासा और मनोहरपुर में सबसे अधिक तीन-तीन महिला उम्मीदवार हैं। इस बार जमशेदपुर पश्चिमी तथा जमशेदपुर पूर्वी सीट पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

48 घंटे नहीं बिकेगी शराब

दूसरे चरण की 20 विधानसभा क्षेत्रों में 48 घंटे ड्राइ डे रहेगा। इसके तहत गुरुवार को शाम तीन बजे से मतदान समाप्ति तक शराब की बिक्री नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसका सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया है।

तीन विस क्षेत्रों में बूथ एप की सुविधा

इस चरण में पहली बार तीन विधानसभा क्षेत्रों में बूथ एप की सुविधा बहाल होगी। इनमें जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी तथा चाईबासा शामिल हैं। यह एप डाउनलोड कर मतदाता देख सकेंगे कि मतदान केंद्र पर कितनी लंबी लाइन है। साथ ही मतदाता टोकन नंबर के हिसाब से अपना क्रम आने पर सुविधापूर्ण तरीके से मतदान कर सकेंगे। बता दें कि कुल 81 विस क्षेत्रों में दस में यह सुविधा लागू की जा रही है।

कहां कितने उम्मीदवार

सीट  -  कुल उम्मीदवार -  महिला   - निर्दलीय

बहरागोड़ा    14    01    05

घाटशिला    16   01    07

पोटका    10    03    02

जुगसलाई    10    00    01

जमशेदपुर पूर्वी    20    01    09

जमशेदपुर पश्चिमी   20    01    09

सरायकेला    07    00    00 

खरसावां    16    02    06

चाईबासा    13    03    03

मझगांव    16    01    04

जगन्नाथपुर   13    02    05

मनोहरपुर    14    03    00

चक्रधरपुर   12    01    04

तमाड़    17    02    05

मांडर    13    02    02

सिसई    10    02    02

सिमडेगा   11    00    02

कोलेबिरा    09    01    03

खूंटी   11    02    02

तोरपा    08    01    02

कुल  :    260    29    73

किस दल के कितने उम्मीदवार

दल -   पुरुष उम्मीदवार -   महिला उम्मीदवार

भाजपा    18    02

कांग्रेस    06   00

झामुमो   13    01

आजसू   10    02

झाविमो   16    04

बसपा   14    00

सीपीआइ   02    00

सीपीआइ एम    01    00

एनसीपी   01    01

एआइटीसी   05    01

अन्य दल    78    13

निर्दल    67     06


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.