Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: पोलिंग पार्टी को झारखंड के बजाय छतीसगढ़ छोड़ गया हेलीकॉप्‍टर, मची अफरा-तफरी

Jharkhand Assembly Election 2019. मतदान दल के 18 कर्मियों को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न मतदान केंद्रों पर ले जाया जाना था। लेकिन हेलीकॉप्‍टर छत्तीसगढ़ पहुंच गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 02:43 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 10:34 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: पोलिंग पार्टी को झारखंड के बजाय छतीसगढ़ छोड़ गया हेलीकॉप्‍टर, मची अफरा-तफरी
Jharkhand Election 2019: पोलिंग पार्टी को झारखंड के बजाय छतीसगढ़ छोड़ गया हेलीकॉप्‍टर, मची अफरा-तफरी

अम्बिकापुर, जासं। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड में 30 नवंबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिए एक पोलिंग पार्टी को हेलीकॉप्टर मनिका विधानसभा क्षेत्र के बजाय छत्तीसगढ़ में छोड़ चला गया। हेलीकॉप्‍टर में 8 पोलिंग पार्टी के 18 कर्मियों शामिल थे। इसके बाद उनके बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि पोलिंग पार्टी को मनिका विधानसभा क्षेत्र के चटकपुर महुआडांड़ इलाके में उतारना था।

loksabha election banner

उसे छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर भैंसामुंडा स्थिति सत्तीपारा के खुले मैदान पर उतारकर हेलीकॉप्टर रवाना हो गया। हेलीकॉप्‍टर के जाने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। पोलिंग पार्टी को जब पता चला कि वे झारखंड के अपने पोलिंग सेंटर की जगह छत्तीसगढ़ इलाके में पहुंच गए हैं तो आनन-फानन में इसकी जानकारी सूरजपुर कलेक्टर दीपक सोनी को दी गई। कलेक्टर ने तत्काल राज्य निर्वाचन आयोग से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।

इसकी जानकारी झारखंड राज्य के निर्वाचन आयोग तक तत्काल पहुंचाई गई। अब दूसरे हेलीकॉप्टर से पोलिंग पार्टी के 18 सदस्यों को वापस झारखंड मनिका विधानसभा क्षेत्र ले जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है आज सुबह करीब 11 बजे झारखंड से 8 मतदान केंद्रों के लिए 18 कर्मचारियों को मतदान सामग्री के साथ मनिका विधानसभा क्षेत्र के चटकपुर इलाके में स्थित अलग-अलग मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया था।

हेलीकॉप्टर इन मतदान कर्मियों को लेकर झारखंड से रवाना हुआ जो भटक कर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले अंतर्गत प्रतापपुर भैंसामुंडा से लगे सतीपारा में खुले मैदान पर आ पहुंचा। यहां हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद पायलट ने सभी 18 मतदान कर्मचारियों को नीचे उतरने के लिए कहा और खुद हेलीकॉप्टर लेकर रवाना हो गया। जब पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ली तो पता चला कि वे झारखंड में नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में आ पहुंचे हैं।

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा, आ रहा है दूसरा हेलीकॉप्टर

सूरजपुर कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया गया है। आठ मतदान केंद्र के 18 कर्मचारी यहां सुरक्षित हैं। मतदान सामग्री भी सुरक्षित है। दूसरा हेलीकाप्टर आ रहा है। मतदान दल को वापस झारखंड पहुंचाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.