Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस का सवाल, अमित शाह बताएं झारखंड आंदोलन में कौन भाजपाई गए थे जेल

Jharkhand Assembly Election 2019. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने आरोप लगाया है कि झारखंड आंदोलन में भाजपा का कोई योगदान नहीं है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 07:19 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस का सवाल, अमित शाह बताएं झारखंड आंदोलन में कौन भाजपाई गए थे जेल
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस का सवाल, अमित शाह बताएं झारखंड आंदोलन में कौन भाजपाई गए थे जेल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने आरोप लगाया है कि झारखंड आंदोलन में भाजपा का कोई योगदान नहीं है, लेकिन पार्टी बार-बार क्रेडिट लेने के चक्कर में दिखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा से तमाम मुद्दों पर बहस करने को तैयार है। 55 साल बनाम 5 साल के विकास पर बहस को पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं। दूबे ने कहा कि पूरी सरकार उतरने के बावजूद गठबंधन पर ही लोग विश्वास कर रहे हैं।

loksabha election banner

जिस तरह राहुल गांधी ने झारखंड के आदिवासियों, किसानों एवं गरीबों को उनके अधिकार की बात की है, उससे जनता गठबंधन पर ही भरोसा करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने झारखंड निर्माण को लेकर भाजपा अध्यक्ष द्वारा बार-बार श्रेय लिए जाने पर कहा है कि पूरे झारखंड आंदोलन से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं रहा है और ना ही भाजपा का कोई नेता कभी जेल भी गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने अलग राज्य के लिए झारखंड मैटर्स कमेटी का गठन किया, फिर झारखंड स्वशासी परिषद का गठन कर अलग राज्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराया और राज्यसभा में कांग्रेस ने अलग राज्य के निर्माण को मंजूरी दी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 133 योजनाएं चलने के बावजूद बाइस किसानों ने आत्महत्या क्यों की, इक्कीसवीं सदी में अठारह लोगों की भुखमरी से मौत होने के लिए जिम्मेदार कौन है। आलोक दूबे ने कहा है कि अमित शाह ने जिस मोबाइल से पचास-पचास रिश्तेदारों को फोन करने के लिए आदेश दिया है, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि मोबाइल के जनक कौन हैं। झारखंड की जनता अमित शाह जी के झांसे में आने वाली नहीं है। जहां तक उग्रवाद समाप्त करने का दावा है, यह बिल्कुल ही झूठ और बेबुनियाद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.