Jharkhand Assembly Election 2019: जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, किया सीधा संवाद
Jharkhand Assembly Election 2019. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने रांची हटिया खिजरी और कांके विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव किस हद तक प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद बूथ स्तर तक की कमान संभाल ली है। पार्टी के दोनों शीर्ष नेता अपने चुनावी दौरे के क्रम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस क्रम में जेपी नड्डा ने बुधवार शाम रांची के कार्निवाल हाल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
जेपी नड्डा ने रांची, खिजरी, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में सांसद संजय सेठ और महामंत्री दीपक प्रकाश भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान नड्डा ने बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें चुनाव से पूर्व अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने की हिदायत की।
पन्ना प्रमुखों की भूमिका के अहम बताया। नड्डा ने सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंंचाने की बात कही। विशेषतौर पर अनुच्छेद 370 और आयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर की गई केंद्र सरकार की पहल को चर्चा के केंद्र में लाने का सुझाव दिया। नड्डा ने इस अहम बैठक से प्रत्याशियों को दूर रखा।