Jharkhand Election 2019: भाजपा का कटाक्ष- कांग्रेस में मची है भगदड़, पार्टी छोड़ चुके 4 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
Jharkhand Assembly Election 2019. सरफराज अहमद तो अविभाजित बिहार के समय के प्रदेश अध्यक्ष थे उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस नेतृत्व पर वंशवाद का आरोप लगाया।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरफराज अहमद के पार्टी छोड़ देने के साथ ही पिछले दो महीने में कांग्रेस के चार पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी छोड़ा है। डॉ. अजय कुमार, सुखदेव भगत, प्रदीप कुमार बलमुचू और अब सरफराज अहमद ने कांग्रेस छोडऩे का निर्णय लेकर यह दिखा दिया है कि कांग्रेस अब डूबी हुई नाव है और कोई इसके साथ डूबना नहीं चाहता।
सरफराज अहमद तो अविभाजित बिहार के समय के प्रदेश अध्यक्ष थे, उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस नेतृत्व पर वंशवाद का आरोप लगाया। कांग्रेस के नेता जनता के मूड को भलीभांति जान रहे हैं। इसलिए एक के बाद एक चार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछले दो महीने में कांग्रेस से विदाई ले चुके हैं।