Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: रांची में बोले हेमंत सोरेन, झामुमो की सरकार बनी तो शेष तीन प्रमंडलों में भी उप राजधानी

Jharkhand. बदलाव यात्रा के अंतिम पड़ाव में बारिश ने खलल डाला। बारिश से धुली रैली में हेमंत ने कहा‍ कि घोटालेबाज सरकार के मुखिया से लेकर अधिकारी तक जेल जाएंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 09:08 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 09:08 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची में बोले हेमंत सोरेन, झामुमो की सरकार बनी तो शेष तीन प्रमंडलों में भी उप राजधानी
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची में बोले हेमंत सोरेन, झामुमो की सरकार बनी तो शेष तीन प्रमंडलों में भी उप राजधानी

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड मुक्ति मोर्चा की बदलाव यात्रा के अंतिम पड़ाव में बारिश ने ऐसा खलल डाला कि तमाम तैयारियां ही धुल गईं। कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बोलने पहुंचे तो बारिश ने और जोर पकड़ लिया। भीड़ छंटने लगी, इसके बावजूद छोटे सोरेन जमकर गरजे और खूब बरसे। हेमंत ने रघुवर सरकार का अंतिम समय आने की बात कही और दावा किया कि इस दौरान हुए घोटालों के कारण मुखिया से लेकर अधिकारी तक जेल जाएंगे।

loksabha election banner

सोरेन ने वादा किया कि झामुमो की सरकार बनी तो सभी प्रमंडलों में उपराजधानी बनेगी। वर्तमान में रांची में राजधानी और दुमका में उपराजधानी है। हजारीबाग, चाईबासा और पलामू में उपराजधानी बनेगी। पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन ने रघुवर सरकार को हटाने की अपील कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से की। पार्टी ने 51 सीटों पर जीत का दावा करते हुए प्रतीकात्मक तौर पर 51 चिडिय़ों को खुले आसमान में छोड़ा।  हेमंत ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा झारखंड को मुसीबतों से बाहर करती रही है।

हमारे सिपाही झारखंड की आन-बान-शान के लिए शहीद होने से कभी पीछे नहीं हटते। वर्तमान में भी सीएनटी/एसपीटी व अन्य कानूनों को बचाने के लिए हमारे कई विधायकों ने अपने पद की कुर्बानी दे झामुमो के इतिहास में स्वर्णिम अक्षर जोड़े। सत्ता मिलने पर झामुमो बेघर लोगों के साथ हाईकोर्ट जाएगी और उनके लिए भू वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कहा, लगभग दो दशक बीत जाने के बाद भी हमारे महापुरुषों के सपनों, उनके अरमानों वाला झारखंड अब तक हम झारखंडियों नहीं मिल पाया है। इसलिए यह जरूरी हो गया है कि अब प्रवासी मुख्यमंत्री से झारखंड की बागडोर अपने हाथों में लेनी होगी। अपने भाषण को संक्षिप्त रखते हुए उन्होंने पार्टी का वादा पत्र लोगों में बंटवा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.