Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: यहां तो NOTA से हार जाते हैं आधे से अधिक नेता Flashback

Jharkhand Assembly Election 2019 पिछले विधानसभा चुनाव में 1136 उम्मीदवारों में 619 को नोटा से भी कम वोट मिले थे। 2.35 लाख मतदाताओं ने सभी उम्मीदवारों को नकारा था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 07:05 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: यहां तो NOTA से हार जाते हैं आधे से अधिक नेता Flashback
Jharkhand Assembly Election 2019: यहां तो NOTA से हार जाते हैं आधे से अधिक नेता Flashback

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड के सियासी मैदान में आधे से अधिक नेताजी 'नोटा' से हार जाते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (2014) में ऐसा ही हुआ था। इस विधानसभा चुनाव में 81 सीटों पर चुनाव लडऩे वाले 1,136 उम्मीदवारों में पचास फीसद से अधिक उम्मीदवार कुल 619 उम्मीदवारों को 'नोटाÓ से भी कम वोट मिले थे। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में 2,35,015 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं किया था। हालांकि, यह संख्या कुल मतदाताओं का 1.7 फीसद ही है।

loksabha election banner

इतने उम्मीदवारों ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में नोटा का बटन दबाकर किसी को वोट नहीं दिया। बता दें कि नोटा को पड़े ये वोट कई पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत से कहीं अधिक थे। इनमें सीपीआइ (एमएल), सीपीआइ, जेकेपी, जदयू, एमसीयू, सपा, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, जय भारत समानता पार्टी, एनएसएएम जैसी पार्टियां शामिल हैं। विधानसभा सीट की बात करें, तो सबसे अधिक 7,724 मतदाताओं ने नोटा को वोट उस विधानसभा क्षेत्र (चतरा) में किया था, जहां सबसे कम सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। नोटा को सबसे कम  662 वोट पलामू स्थित पांकी विधानसभा सीट पर पड़े। 

हटिया में 29 उम्मीदवारों में 22 को नोटा ने पछाड़ा

विधानसभा की 81 सीटों में कई ऐसी सीटें थीं, जहां तीन या चार उम्मीदवारों को ही नोटा से अधिक वोट मिले थे। हटिया सीट पर 29 में 22 उम्मीदवारों को नोटा ने पछाड़ा था। इसी तरह हजारीबाग में 21 उम्मीदवारों में 15 को नोटा से कम वोट मिले थे। चर्चित सीट सिल्ली में आठ उम्मीदवारों को नोटा से कम वोट मिले। यहां महज तीन ही उम्मीदवारों को नोटा से अधिक वोट मिले थे।

इसी तरह, धनबाद तथा जामताड़ा में विजेता, उपविजेता के बाद मात्र एक ही उम्मीदवार हैं, जिन्हें इससे अधिक वोट मिले थे।  गिरिडीह, चंदनकियारी, टुंडी, शिकारीपाड़ा, सारठ, पोड़ेयाहाट तथा गोड्डा में चार-चार उम्मीदवारों को ही इससे अधिक वोट पड़े थे। पिछले विधानसभा चुनाव में कई ऐसी सीटें थीं, जहां नोटा ने दस या इससे अधिक उम्मीदवारों को पछाड़ा था। हटिया में बाइस तथा डालटनगंज में 18 उम्मीदवार इससे पीछे रहे। 

यहां नोटा को पड़े थे इतने वोट

सीट - नोटा को वोट - कितने उम्मीदवारों से अधिक वोट

  1. चतरा - 7,724 - 04
  2. गुमला 1,753  08
  3. बिशुनपुर  4,605 09
  4. लोहरदगा 1,858 09
  5. मनिका  4,660  07
  6. लातेहार  4,270  05
  7. पांकी  662  02
  8. डालटनगंज  1,378  18
  9. विश्रामपुर 975  04
  10. छतरपुर 4,904  06
  11. हुसैनाबाद 2,417  08
  12. गढ़वा  1092  09
  13. भवनाथपुर 997 04
  14. बहरागोड़ा 2,591  03
  15. घाटशिला 2,985 07
  16. पोटका  3,730  06
  17. जुगसलाई  3,368  09
  18. जमशेदपुर पूर्व  1,674  10
  19. जमशेदपुर पश्चिम 1200  10
  20. सरायकेला  3,893  11
  21. चाईबासा  3,367  07
  22. मझगांव 3,408 03
  23. जगन्नाथपुर 4,919  04
  24. मनोहरपुर  4,297  07
  25.  चक्रधरपुर  2,890  06
  26. खरसावां  2,746  05
  27. तमाड़  4,034 09
  28. तोरपा   3,828  04
  29. खूंटी  3,512  06
  30. मांडर  4,281  07
  31. सिसई  3,247 05
  32. सिमडेगा 2,751  07
  33. कोलेबिरा 3,398  04
  34. कोडरमा 2,911  10
  35. बरकट्ठा  5,140  06
  36. बरही  3,629  10
  37. बड़कागांव  2,002 12
  38. रामगढ़  1,331  07
  39. मांडू  1,486 01
  40. हजारीबाग  2,358  15
  41. सिमरिया  7,619  10
  42. धनवार  4,628 09
  43. गोमिया  2,181 09
  44. बेरमो  3,214  08
  45. इचागढ़  835  09
  46. सिल्ली  2,781  08
  47. खिजरी  1,500  17
  48. रांची  717  12
  49. हटिया  1,145  22 
  50. कांके  2,851  10
  51. मधुपुर  3,300 09
  52. देवघर  5,761  07
  53. बगोदर 2,088  05
  54. जमुआ  3,762  05
  55. गांडेय  868  02
  56. गिरिडीह  2,457  09
  57. डुमरी  1,046  03
  58. बोकारो  1,891  16
  59. चंदनक्यारी  4,119  06
  60. सिंदरी  1,034  04
  61. निरसा 3,330  04
  62. धनबाद 2,591  09
  63. झरिया  1,392  08
  64. टुंडी  3,159  06
  65. बाघमारा  1,781  09
  66. राजमहल  2,268  07
  67. बोरियो  3,182 05
  68. बरहेट 2,462  06
  69. लिट्टीपाड़ा 3,460  03
  70. पाकुड़  2,920  10
  71. महेशपुर  2,527 05
  72. शिकारीपाड़ा  4,418  07
  73. नाला 991  05
  74. जामताड़ा 3,996  10
  75. दुमका  3,206  06
  76. जामा  1,786  09
  77. जरमुंडी  2,854  10
  78. सारठ  3,618  11
  79. पोड़ेयाहाट  3,210  09
  80. गोड्डा  2,889  10
  81. महागामा - 2,892 - 06   

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.