Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: डॉ अजय AAP में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। वे गुरुवार को नई दिल्ली में मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 11:31 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 12:03 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: डॉ अजय AAP में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका
Jharkhand Assembly Election 2019: डॉ अजय AAP में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका

जमशेदपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। झारखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार गुरुवार को नई दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वे आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद झारखंड कांग्रेस में किचकिच के बाद डॉ अजय ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

loksabha election banner

डॉ अजय कुमार के बारे में इस बात के कयास लोकसभा चुनाव के बाद से ही लगाए जा रहे थे कि वे आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। उन्‍होंने अपने इस्‍तीफे के क्रम में तत्‍कालीन कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को चार पेज की चिट्ठी लिखी थी। जिसमें अपराधियों को झारखंड कांग्रेस के नेताओं से बेहतर बताया था। तब डॉ अजय ने पांच कांग्रेस नेताओं का नाम लेते हुए संगीन आरोप लगाए थे। डॉ अजय कुमार के इस्‍तीफे के बाद पूर्व आइपीएस अधिकारी रामेश्‍वर उरांव को झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। 

झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ अजय ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पढ़े कसीदे

डॉ अजय कुमार के पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर डॉ अजय कुमार जी आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं। मैं तह-ए-दिल से अजय कुमार जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत कर रहा हूं।  आम आदमी पार्टी में शामिल होने के मौके पर डॉ अजय कुमार ने कहा कि हमारे जैसे सभी आम आदमी को ईमानदार राजनीति में आगे आने चाहिए और सहयोग देना चाहिए। आज की राजनीति का जवाब सिर्फ आम आदमी पार्टी है, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की राजनीति है।

चर्चित और कड़क आइपीएस रह चुके हैं डॉ अजय कुमार

चर्चित और कड़क आइपीएस माने जाने वाले डॉ अजय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से त्‍यागपत्र देने के बाद टाटा मोटर्स ज्‍वाइन की थी। 2011 में उन्‍होंने झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर जमशेदपुर से लोकसभा उपचुनाव लड़ा और जीत गए। उन्‍होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भी झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर जमशेदपुर से ही लड़ा, लेकिन भाजपा प्रत्‍याशी विद्युतवरण महतो से मात खा गए। बाद में उन्‍होंने झामिवो से नाता तोड़ लिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्‍हें झारखंड प्रदेश की कमान सौंप दी। उन्‍होंने पिछला लोकसभा चुनाव खुद नहीं लड़ा और पार्टी की सफलता के लिए जोर लगाया। हालांकि, पार्टी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद ही पार्टी में उनका विरोध तेज हो गया और आरोप-प्रत्‍यारोप से नाराज होकर उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा सौंप दिया।

भारतीय राजस्‍व सेवा की अधिकारी हैं डॉ अजय कुमार की पत्‍नी रीना आर्या

डॉ अजय कुमार की पत्‍नी रीना आर्या भारतीय राजस्‍व सेवा की अधिकारी हैं और उनके दो बेटे इंजीनियर हैं। डॉ अजय कुमार का जमशेदपुर में भी आवास है और वे यही रहकर राजनीति में सक्रिय हैं। ऐसा कयास लगाया  जा रहा है कि वे आम आदमी पार्टी प्रत्‍याशी के रूप में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.