Jharkhand Assembly Election 2019: झाविमो ने किया 37 उम्मीदवारों का एलान, अबतक 46; देखें LIST
Jharkhand Assembly Election 2019 दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए 37 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए 37 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस तरह अब तक 46 प्रत्याशियों की घोषणा झाविमो की ओर से कर दी गई है।
मंगलवार को जारी सूची के अनुसार लोहरदगा से पवन तिग्गा, मनिका से राजपाल सिंह, बहरागोड़ा से हरमोहन महतो, घाटशिला से डॉ. सुनीता, पोटका से नरेश मुर्मू, जमशेदपुर पूर्वी अभय सिंह, जमशेदपुर पश्चिम से पंकज साव, सरायकेला अनिल सोरेन, खरसावां से राम होनहागा, चाईबासा से चांदमुनि बालमुचु, मझगांव से जोसेफ पूर्ति को टिकट दिया गया है।
जगरनाथपुर से मंगल सिंह बोबोंगा, मनोहरपुर से सुशीला टोप्पो, तमाड़ से प्रेम शाही मुंडा, मांडर से बंधु तिर्की, तोरपा से मार्शल मुंडू, सिमडेगा से मोहन बड़ाईक, बरही से अरविंद यादव, मांडू से चंद्रनाथ भाई पटेल, सिमरिया से रामदेव सिंह भोगता, गोमिया से गौतम तिवारी, ईचागढ़ से विनोद राय, हटिया से शोभा यादव, मधुपुर से सहीम खान, बगोदर से रजनी कौर, गांडेय से दिलीप वर्मा के नाम शामिल हैं।
डुमरी से सुल्तान अंसारी, बोकारो से प्रकाश सिंह, सिंदरी रमेश राही, बाघमारा संतोष महतो, शिकारीपाड़ा से राजेश मुर्मू, दुमका से अंजूला मुर्मू, जरमुंडी से संजय कुमार, सारठ से उदय शंकर सिंह, पोडैयाहाट से प्रदीप यादव, गोड्डा से फुलकुमारी, महागामा से संजीव मिश्रा प्रत्याशी बनाए गए हैं।