विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की टिकटों की दुकानदारी, प्रदेश नेतृत्व ने मांगा जवाब

By MritunjayEdited By:
Published: Sun, 03 Nov 2019 01:20 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 11:55 PM (IST)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा एवं शंकर प्रजापति को शोकॉज किया है।

Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की टिकटों की दुकानदारी, प्रदेश नेतृत्व ने मांगा जवाब
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की टिकटों की दुकानदारी, प्रदेश नेतृत्व ने मांगा जवाब

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 के मद्देनजर धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने टिकट के दावेदारों से आवेदन के साथ पांच-पांच हजार रुपये वसूल पार्टी की किरकिरी करा दी है। धनबाद जिले में छह विधानसभा सीट हैं। इन सीटों के लिए कुल 40 लोगों ने दावेदारी की है। इन सबसे जिलाध्यक्ष ने पांच-पांच हजार रुपये लिए। कुल दो लाख रुपये की वसूली हुई। इसे झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। जिलाध्यक्ष के साथ की कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवींद्र वर्मा एवं शंकर प्रजापति को शोकॉज किया गया है।

कांग्रेस के सभी छह विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी बनने के लिए कुल 40 आवेदन आए हैं। आवेदन करने वाले कुछ आवेदकों ने इसके एवज में पांच-पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। इनमें से कुछ आवेदक ऐसे भी हैं जो रुपयों की वजह से आवेदन नहीं कर पाए। इसको लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा एवं शंकर प्रजापति को शोकॉज किया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो ने पत्र भेजकर कहा है कि धनबाद जिला में विधानसभा चुनाव 2019 के लिए अभ्यर्थियों से पांच-पांच हजार रुपये आवेदन के साथ लिए गए। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किसी भी पत्र में अभ्यर्थियों से आवेदन के साथ शुल्क प्रदेश या जिला में जमा लेने का कोई निर्देश नहीं दिया है।

इसके बाद भी जिले में पांच-पांच हजार रुपये आवेदनकर्ताओं से लिए, यह गंभीर मामला है। इसे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने गंभीरता से लिया है। पार्टी ने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसमें बताना है कि बिना प्रदेश कमेटी की अनुमति के किन परिस्थितियों में अभ्यर्थियों से आवेदन के साथ पांच हजार रुपये लिए गए।

यह पार्टी का आंतरिक मसला है। पार्टी को भी तो चलाना है, यह काम जिलाध्यक्ष को करना होता है। पार्टी को भी इस बारे में जानकारी है। पार्टी मुख्यालय को आवेदन और इसकी समस्त जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। सभी विधानसभा के लिए जितने भी आवेदन आए हैं, उनकी सूची आज रांची पार्टी आफिस में जमा कर दी जाएगी।

- ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस धनबाद