Jharkhand Election 2019: भाकपा माले ने जारी की 16 प्रत्याशियों की सूची, राजकुमार यादव धनवार से लड़ेंगे चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रत्याशियों की सूची जारी की।
रांची, राज्य ब्यूरो। भाकपा माले ने गुरुवार को अपने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की। पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रत्याशियों की सूची जारी की। मौके पर कहा कि कुछ सीटें दूसरे वामदल से टकराई हैं, लेकिन इसे टकराव नहीं कहा जाएगा। जहां भाकपा माले के उम्मीदवार नहीं हैं, वहां दूसरे वामदल व महागठबंधन के उम्मीदवारों को पार्टी समर्थन देगी। पार्टी का एक ही उद्देश्य है, भाजपा को हराना और इसके लिए पार्टी जी-जान लगा देगी।
ये हैं भाकपा माले के प्रत्याशी
बरुण बिहारी यादव (भवनाथपुर), राजेंद्र सिंह (मनिका), जगरनाथ उरांव (खिजरी), हीरालाल महतो (रामगढ़), सरयू मुंडा (बड़कागांव), जयबीर हांसदा (मांडू), विनोद सिंह (बगोदर), राजकुमार यादव (धनवार), अशोक पासवान (जमुआ), राजेश यादव (गांडेय), राजेश सिन्हा (गिरिडीह), तुलसी महतो (बाघमारा), राहुल पासवान (धनबाद), शंभू तुरी (देवघर), विकास मंडल (गोडडा) व इब्राहिम अंसारी (बरकट्ठा)।