Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा विधायक ढुलू को लेकर प्रियंका ने कसा तंज, कहा-दुष्कर्मियों के साथ मंच शेयर करते PM

Priyanka Gandhi in Jharkhand झारखंड में भी महिलाओं से बलात्कार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के बलात्कारी नेताओं के साथ मंच शेयर कर रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 04:08 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 04:08 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा विधायक ढुलू को लेकर प्रियंका ने कसा तंज, कहा-दुष्कर्मियों के साथ मंच शेयर करते PM

पाकुड़, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019  के पांचवें और आखिरी चरण में प्रचार के अंतिम दिन साहिबगंज जिले के बड़हरवा में पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बाघमारा के विधायक ढुलू महतो का बगैर नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलात्कारियों के साथ मंच शेयर करते हैं। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते।

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को बड़हरवा में थीं। उन्होंने श्रीकुंड हाई स्कूल मैदान में कांग्रेस महागठबंधन की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बहू-बेटियों की आबरू लूटते हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नहीं बोलते हैं। झारखंड में भी महिलाओं से बलात्कार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के बलात्कारी नेताओं के साथ मंच शेयर कर रहे हैं। आप लोगों ने चुनाव प्रचार के दाैरान बलात्कारी के साथ मंच शेयर करते देखा। प्रियंका का इशारा बाघमारा के विधायक भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो की तरफ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिसंबर धनबाद में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। इस दाैरान मंच पर बाघमारा के विधायक भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो भी उपस्थित थे। महतो पर भाजपा की एक महिला नेता ने दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर प्रियंका ने बगैर ढुलू का नाम लिए प्रधानमंत्री पर तंज कसा।

प्रियंका गांधी बरहड़वा में बरहेट से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन और पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी आमलगीर आलम के पक्ष में प्रचार करने पहुंची थीं। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.