Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: राजीव शुक्ला का दावा- 4 चरणों में महागठबंधन आगे, झारखंड के नतीजे पर पूरे देश की नजर

Jharkhand Assembly Election 2019. पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी। कहा रघुवर सरकार ने पिछले पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 07:58 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 07:58 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: राजीव शुक्ला का दावा- 4 चरणों में महागठबंधन आगे, झारखंड के नतीजे पर पूरे देश की नजर
Jharkhand Election 2019: राजीव शुक्ला का दावा- 4 चरणों में महागठबंधन आगे, झारखंड के नतीजे पर पूरे देश की नजर

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - पूर्व केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चार चरणों में महागठबंधन आगे है। पूरे देश की झारखंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे पर नजर है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में राजीव शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश भी वे गए, लेकिन हर जगह झारखंड के चुनाव की चर्चा है।

loksabha election banner

पूरे देश के लोग चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। चार चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है। पांचवें व आखिरी चरण में 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। अब तक जो फीडबैक मिल रहा है, महागठबंधन को राज्य की जनता ने भरपूर साथ दिया है और पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन झारखंड में सरकार बनाएगी। राजीव शुक्ला ने कहा कि रघुवर सरकार ने पिछले पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया।

वे दावे के साथ यह कह सकते हैं कि इस सरकार से न छात्र खुश हैं, न युवा, न व्यापारी, न महिलाएं खुश व सुरक्षित हैं। मजदूर व गृहणियां भी खुश नहीं हैं। विकास के नाम पर तो यही देखने को मिल रहा है कि महंगाई 11 प्रतिशत बढ़ गया है। यूपीए सरकार ने जो भूमि अधिग्रहण कानून लाया था, उसमें भी यहां के सरकार ने छेड़छाड़ कर दिया।

यहां तक कि सीएनटी/एसपीटी एक्ट को भी बदलने का प्रयास सिर्फ इसलिए किया कि गुजरात के उद्योगपतियों को जमीन दी जा सके। संताल परगना में जो भूखंड उद्योगपति को दिया गया है, उसका झारखंड को क्या लाभ होगा? यहां 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जो बांग्लादेश को दिया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता एवं अमूल्य निरज खलखो उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.