Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने जारी की 15 उम्‍मीदवारों की सूची; देखें LIST

Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा ने गुरुवार को 15 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी कर चुनावी रण में अकेले उतरने का मन बना लिया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 07:34 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 08:59 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने जारी की 15 उम्‍मीदवारों की सूची; देखें LIST
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने जारी की 15 उम्‍मीदवारों की सूची; देखें LIST

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। 15 प्रत्याशियों की इस सूची में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर कुमार बाउरी समेत पार्टी के छह वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताया है। भाजपा ने अब तक 81 में 68 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 52 और दूसरी सूची में महज एक लोहरदगा सीट से प्रत्याशी की घोषणा की गई थी।

loksabha election banner

यदि हुसैनाबाद से भाजपा समर्थित उम्मीदवार विनोद सिंह को भी जोड़ लें तो इनकी संख्या 69 हो जाती है। इस तरह अब 12 सीटों की घोषणा शेष है। भाजपा की तीसरी सूची में भी मंत्री सरयू राय का नाम नहीं है जिसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मांडर सीट से विधायक गंगोत्री कुजूर का टिकट काट दिया गया है। यहां से देव कुमार धान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता को टिकट दे महिला कोटे को बैलेंस रखा गया है। पिछली बार यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र को मौका दिया गया था। भाजपा ने अब तक घोषित प्रत्याशियों में छह महिलाओं को जगह दी है। भाजपा ने पिछली सूची में दस विधायकों के टिकट काटे थे जबकि इस सूची में सिर्फ एक महिला विधायक का टिकट कटा है। निजी विवादों में घिरे बिरंची नारायण अपनी दावेदारी बचाने में कामयाब रहे।

किसे कहां से मिला टिकट

विधानसभा क्षेत्र     नाम

पोड़ैयाहाट      गजाधर सिंह

बरकट्ठा       जानकी यादव

धनवार         लक्ष्मण प्रसाद सिंह

गांडेय         जय प्रकाश वर्मा

बोकारो        बिरंची नारायण

चंदनक्यारी     अमर कुमार बाउरी

निरसा         अपर्णा सेनगुप्ता

सरायकेला     गणेश महाली

चाईबासा      जेबी तुबिद

मझगांव        भूषण पाट पिंगुवा

खरसावां       जवाहर वानरा

खूंटी           नीलकंठ सिंह मुंडा

मांडर           देव कुमार धान

सिसई          दिनेश उरांव

कोलेबिरा       सुजन मुंडा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.