Move to Jagran APP

Jharkhand Elections 2019: संभावितों की बेचैनी बढ़ी, इन सीटों पर भाजपा ने अब तक नहीं खोले हैं पत्ते LIST

Jharkhand Assembly Election 2019 नेताओं समेत सबकी निगाहें इन सीटों पर टिकी हैं। पार्टी ने इस बार जहां कई विधायकों के टिकट काटे हैं वहीं दूसरे दलों से शामिल नेताओं पर दांव लगाया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 08:33 AM (IST)
Jharkhand Elections 2019: संभावितों की बेचैनी बढ़ी, इन सीटों पर भाजपा ने अब तक नहीं खोले हैं पत्ते LIST
Jharkhand Elections 2019: संभावितों की बेचैनी बढ़ी, इन सीटों पर भाजपा ने अब तक नहीं खोले हैं पत्ते LIST

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने अब तक राज्य की 81 सीटों में जहां 68 पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं एक सीट हुसैनाबाद पर प्रत्याशी को समर्थन दिया है। अब भी दर्जनभर सीटों पर उम्मीदवारों का इंतजार है। इन 12 सीटों में जमशेदपुर पश्चिम, कांके, जुगसलाई, जगन्नाथपुर, तमाड़, बड़कागांव, रामगढ़, गोमिया, सिल्ली, डुमरी, टुंडी और पाकुड़ शामिल हैं। इनमें जमशेदपुर पश्चिम से मंत्री सरयू राय और कांके से जीतूचरण राम भाजपा के विधायक हैं। पार्टी नेताओं समेत सबकी निगाहें इन सीटों पर टिकी हैं। पार्टी ने इस बार जहां कई विधायकों के टिकट काटे हैं, वहीं पार्टी में दूसरे दलों से शामिल हुए नए-पुराने चेहरों पर भी दांव लगाया है। घोषणा के लिए बाकी बच गई सीटों में सरयू राय की सीट पश्चिमी सिंहभूम सर्वाधिक चर्चा में है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.