Move to Jagran APP

Jharkhand Election Exit Polls 2019: झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, बन सकती है JMM- कांग्रेस गठबंधन की सरकार

Jharkhand Election Exit Polls 2019 एक्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भाजपा सरकार का झटका लग सकता है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 07:59 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 09:27 AM (IST)
Jharkhand Election Exit Polls 2019: झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, बन सकती है JMM- कांग्रेस गठबंधन की सरकार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्‍ली/ रांची। झारखंड में 81 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को मतदान का आखिरी चरण संपन्न हो गया। निजी टीवी न्यूज चैनल के एक्जिट पोल के सर्वे के अनुसार यहां त्रिशंकु विधानसभा के प्रबल आसार हैं। सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपानीत गठबंधन सरकार को झटका लग सकता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की संयुक्त सरकार बन सकती है।

loksabha election banner

इंडिया टुडे और एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 38 से 50 सीटें तक मिल सकती हैं। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, जेवीएम को 2-4, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को 3-5 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। गौरतलब है कि 23 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

भाजपा को झटका लगने का अनुमान

आइएनएस-सी वोटर और एबीपी के सर्वे में भी भाजपा को झटका लगने का अनुमान है। इसमें त्रिशंकु विधानसभा की ओर इशारा किया गया है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 28 से 36 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन भी बहुमत से दूर नजर आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है।

गठबंधन सरकार का अनुमान

उधर, टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भाजपा को 28 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 44 सीटें मिलने का अनुमान है।

2014 में विधानसभा के नतीजे

2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 31.3 फीसद वोट के साथ 37 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। एजेएसयू 3.7 फीसद वोट के साथ 5 सीटें जीती थी। वहीं, जेएमएम 20.4 फीसद वोट के साथ 19 सीटें, कांग्रेस 10.5 फीसद वोट के साथ 6 सीटें और जेवीएम 10 फीसद वोट के साथ 8 सीटें जीती थीं। हालांकि चुनाव के बाद जेवीएम के 6 विधायकों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। छह सीटें अन्य को मिली थीं।

एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 

भाजपा : 22 - 32 सीटें

झामुमो, कांग्रेस और राजद : 38 -50

आजसू : 3-5

अन्य : 4-7

आइएनएस-सी वोटर और एबीपी

भाजपा : 28 - 36

झामुमो, कांग्रेस, राजद : 31-39

आजसू : 3-05

झाविमो : 1-04


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.