Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: लोहरदगा में जेपी नड्डा ने परखी चुनावी तैयारी, CM रघुवर बोले-अबकी बार 80 पार

कार्यक्रम में जेपी नड्डा के अलावे सीएम रघुवर दास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी आेपी माथुर चुनाव सह प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नन्द किशोर यादव आदि शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 09:46 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 04:26 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: लोहरदगा में जेपी नड्डा ने परखी चुनावी तैयारी, CM रघुवर बोले-अबकी बार 80 पार
Jharkhand Assembly Election 2019: लोहरदगा में जेपी नड्डा ने परखी चुनावी तैयारी, CM रघुवर बोले-अबकी बार 80 पार

लोहरदगा, जासं। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा लोहरदगा पहुंच चुके हैं। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में जेपी नड्डा के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, सांसद सुदर्शन भगत सहित केंद्र और राज्य के कई बड़े नेता और पदाधिकारी पहुंचे हैं।

loksabha election banner

भाजपा से जुड़े रहना भाग्य की बात : जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोहरदगा में कहा कि भाजपा से जुड़ना भाग्य की बात है। हम यह कह सकते हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या आज इस मायने में भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि हमारे सदस्यों की संख्या से 7 देशों की आबादी ही ज्यादा है। हमारे कार्यकर्ताओं की संख्या के कारण ही हम मजबूत हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बड़ा हौसला किसी के पास नहीं है। किसी और दल के कार्यकर्ताओं में दम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर बाकी सभी पार्टी वंशवाद और परिवारवाद पर है। अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने देश को एक दिशा दी है। अमित शाह ने कहा है कि अभी अच्छे दिन बाकी हैं, अभी बंगाल बाकी है। झारखंड के बाद अन्य विधानसभा चुनाव भी बाकी हैं।

जम्मू कश्मीर में वोट बैंक के कारण अनुच्‍छेद 370 हटाने का विरोध कर रहे थे विपक्षी दल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने का विरोध विपक्षी दल के नेता सिर्फ इसलिए कर रहे थे, वहां पर उनका वोट बैंक धारा 370 के कारण ही था। धारा 370 हटाए जाने से इनका वोट बैंक ही खत्म नहीं हुआ, बल्कि इनकी रोटी भी खत्म हो गई। अभी जम्मू कश्मीर का परिसीमन होगा। जल्द ही एसटी और एससी की सीटें भी निकलेंगी।

सिर्फ नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति थे, जिसमें जम्मू-कश्मीर को उस अभिशाप से मुक्ति दिलाने का काम किया। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी भी धारा 370 को स्थाई करने की प्रयास नहीं किया, वजह साफ थी कि कांग्रेस को भी पता था कि 370 देश के लिए सही नहीं है।

लोहरदगा के शक्ति सम्‍मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुख्‍यमंत्री रघुवर दास।

रघुवर दास ने दिया नारा, इस बार 80 पार
लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि इस बार 65 बार नहीं, बल्कि हमें 80 पार सीटें लानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जी जान में जुट जाएं। जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। भाजपा ने जिस तरह से जनता के हित में विकास कार्य किए हैं, उसके बाद इस बार हम 80 पार सीटें लाएंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से कई बार 80 पार के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुदर्शन चक्र चला था। इस बार विधानसभा चुनाव में भी लोहरदगा से जीत का आवाहन करते हैं।

जेपी नड्डा यहां पर कार्यकर्ताओं से सीधे विजय संकल्प संवाद करेंगे। लोहरदगा से भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पहचान पत्र की योजना का भी शुभारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा,  मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी गिलुवा, झारखंड संगठन सह प्रभारी रामविचार नेताम, सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा की उपस्थिति से कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

भारत प्लास्टिक मुक्त भारत बनेगा : अर्जुन मुंडा
लोहरदगा : लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत प्लास्टिक मुक्त भारत बनेगा। हमारे प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा है, हमें उसे मिलकर पूरा करना है। प्लास्टिक का उपयोग हमें पूरी तरह से बंद कर देना है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता से जो वादा किया था, उसे 100 दिन से पहले पूरा कर के दिखाया है। आने वाले समय में हमें 65 प्लस का लक्ष्य पूरा करना है।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को लोहरदगा में बूथ-सह-शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में 11.45 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को पूरी की जा चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं की अंतिम समीक्षा की गई है।

भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं और जिला स्तरीय पदाधिकारियों कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समीक्षा करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी आेपी माथुर, चुनाव सह प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नन्द किशोर यादव, प्रदेश सह प्रभारी राम विचार नेताम, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे।

जेपी नड्डा रांची से हेलीकॉप्टर से लोहरदगा  पहुंचेंगे। लोहरदगा शीला अग्रवाल विद्या मंदिर परिसर में सम्मेलन आयोजित है। जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। लोहरदगा में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा के कार्यकर्ताओं का आई कार्ड योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

शक्ति सम्‍मेलन में कार्यकर्ताओं से मिलते कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.