Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: कांग्रेस के 6 में 5, भाजपा के 12 में से 9 उम्मीदवार करोड़पति; जानें किसके पास कितनी संपत्ति

Jharkhand Assembly Election 2019 पहले चरण की 13 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 189 उम्मीदवारों में 31 फीसद उम्मीदवार करोड़पति हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 07:22 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: कांग्रेस के 6 में 5, भाजपा के 12 में से 9 उम्मीदवार करोड़पति; जानें किसके पास कितनी संपत्ति
Jharkhand Election 2019: कांग्रेस के 6 में 5, भाजपा के 12 में से 9 उम्मीदवार करोड़पति; जानें किसके पास कितनी संपत्ति

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की 13 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 189 उम्मीदवारों में 31 फीसद उम्मीदवार करोड़पति हैं। ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 59 है। इस चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.85 करोड़ रुपये है। यह चुनाव में बढ़ती धन की भूमिका को दर्शाता है।

loksabha election banner

उम्मीदवारों के शपथपत्र के विश्लेषण के बाद जारी रिपोर्ट के अनुसार, 13 उम्मीदवारों के पास पांच करोड़ से अधिक, 22 के पास दो से पांच करोड़, 54 उम्मीदवारों के पास 50 लाख से दो करोड़ तथा 55 के पास दस लाख से पचास लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है। हालांकि 45 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके पास 45 लाख रुपये से कम की संपत्ति है।

दलवार स्थिति की बात करें तो कांग्रेस के छह में पांच, बीजेपी के 12 में नौ, झाविमो के 13 में सात तथा जदयू के 12 में पांच उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं, पहले चरण में तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही आजसू पार्टी के सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

अधिक संपत्ति वाले दस उम्मीदवार

नाम - दल - सीट  - संपत्ति

  1. केएन त्रिपाठी  कांग्रेस  डालटनगंज 53.53 करोड़
  2. रामेश्वर उरांव  कांग्रेस  लोहरदगा  28.01 करोड़
  3. कुशवाहा शशिभूषण मेहता  भाजपा  पांकी  27.07 करोड़
  4. नरेश प्रसाद सिंह  निर्दलीय  विश्रामपुर  14.27 करोड़
  5. देवेंद्र कुमार सिंह  कांग्रेस  पांकी  13.91 करोड़
  6. संजय कुमार सिंह यादव  राजद हुसैनाबाद  13.68  करोड़
  7. मिथिलेश कुमार ठाकुर  झामुमो  गढ़वा  10.61 करोड़
  8. अनंत प्रताप देव  निर्दलीय  भवनाथपुर 10.58 करोड़
  9. ब्रह्रदेव प्रसाद  जदयू  विश्रामपुर  8.51 करोड़
  10. राहुल अग्रवाल  झाविमो  डालटनगंज  8.16 करोड़ 

सबसे कम संपत्ति वाले तीन उम्मीदवार

नाम  - दल  - सीट - संपत्ति

  1. इकबाल सिंह  सीपीआइ एमएल भवनाथपुर  10.50 हजार
  2. प्रदीप उरांव  जदयू  गुमला  17 हजार
  3. अनुज कुमार ठाकुर  निर्दलीय डालटनगंज  54 हजार
  4. आशीष उरांव  निर्दलीय  लोहरदगा  1.50 लाख
  5. शिव कुमार उरांव  निर्दलीय  भवनाथपुर  1.61 लाख
  6. शंकर प्रिय राम   निर्दलीय  भवनाथपुर  2.12 लाख
  7. जितू खादिया  निर्दलीय  गुमला  2.33 लाख
  8. रोहित कुजूर  भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी  विशुनुपर 2.41 लाख
  9. विपुल पासवान जन संघर्ष विराट पार्टी छत्तरपुर  2.51 लाख
  10. मनफिरन सिंह  भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी  मनिका  2.68 लाख

नोट : इनमें से इकबाल सिंह, प्रदीप उरांव, अनुज ठाकुर तथा आशीष उरांव के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.